ये बच्ची जब पैदा हुई तो स्वस्थ थी, लेकिन जैसे जैसे उम्र बढ़ी उसका वजन बढ़ने लगा और अब देखिए क्या हाल हो गया है। तस्वीरें काफी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
2 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
अमृतसर की रहने वाली चाहत नौ महीने की उम्र में ही 20 किलो की हो गई है। आमतौर में इस उम्र में बच्ची का वजन सात से दस किलो के बीच रहता है। वजन बढ़ने से परेशान उसके माता-पिता ने पहले अमृतसर में दिखाया। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
पीजीआई ने जांच की तो पता चला कि उसके जीन में गड़बड़ है। जीन के टेस्ट बंगलूरुहोंगे। अब किस जीन में गड़बड़ी है तो उसके लिए सभी की जांच की जानी है। एक जीन की जांच में पांच हजार रुपये का खर्च आता है। इस हिसाब से जांच में काफी खर्च आना था।
4 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
ऐसे में पीजीआई ने चाहत के इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है। पीजीआई ने राष्ट्रीय अरोग्य निधि के तहत दो लाख रुपये मंजूर किए हैं। चाहत के सैंपल बंगलूरुस्थित लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट अगले छह हफ्ते में आएगी। उसके बाद चाहत के मम्मी-पापा के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
पीजीआई के इस कदम से चाहत के परिजन खुश हैं। वे इलाज के लिए लोगों से मांग-मांग कर रुपये इकट्ठा कर रहे थे। जब चाहत पीजीआई में दाखिल थी, तब अमर उजाला की अपील पर कई लोगों ने मदद के लिए रुपये दिए। इन रुपयों की मदद से चाहत के बेसिक टेस्ट करवाए गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
डाक्टरों ने चाहत के पापा सूरज को फोन कर बताया कि उनके इलाज का खर्च अब पीजीआई उठाएगा। यह खबर सुनते ही सूरज के चेहरे पर चमक आ गई। उसने बताया कि चंडीगढ़ में लोगों ने उनकी मदद की। अमृतसर में भी उसने कई लोगों से गुहार लगाई।
विज्ञापन
7 of 8
अनोखी बच्ची चाहत
सूरज पेशे से मजदूर है। चाहत के इलाज का खर्च उठा पाना उसके लिए मुश्किल था। हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब हेल्थ सेक्रेटरी और पीजीआई को नोटिस देकर जवाब मांगा था। उसके बाद पीजीआई ने रुपये पास कर दिए।
चाहत की मम्मी व पापा अपनी उम्र के मुताबिक फिट हैं। सूरज की दादी का वजन ज्यादा है। उनकी उम्र 85 साल है, लेकिन उनका वजन 100 किलो के आसपास है। इसी तरह से सूरज का चचेरा भाई मलकीत 14 साल है, लेकिन उसका वजन 68 किलो है। सूरज ने बताया कि बेटी का इलाज कराने के बाद वह अपने भाई का भी इलाज करवाएगा।