देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है। इसकी थीम भी इतनी जबरदस्त है कि दुनिया हिल जाएगी। जानिए इसकी स्टारकास्ट और अन्य खास बातें।
विज्ञापन
2 of 8
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
- फोटो : Demo Pic
यह मूवी एक आम आदमी की तरक्की की कहानी और नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान पर बेस्ड है। नाम है 'चौहान द कॉमन मैन'। हरियाणा के करनाल में इसकी शूटिंग का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। यह फिल्म नशे पर कड़ी चोट करेगी और युवाओं को एक संदेश भी देगी। फिल्म बनाने के लिए कुल 5 करोड़ का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 8
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
- फोटो : Demo Pic
सबसे अहम बात यह है कि फिल्म हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी संस्कृति को दिखाती है, इसमें छह गाने हैं, जो सुनीधी चौहान, बाबा समेत अन्य गायकों ने गाये हैं। इसके अलावा नशे के खिलाफ एक सांग लिटिल चैंपियन बच्चों ने गाया है। नवचेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान के जीवन पर लिखी बायोग्राफी संघर्ष को सलाम पर आधारित यह फिल्म दिसंबर, 2017 तक रिलीज होगी।
4 of 8
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
- फोटो : Demo Pic
फिल्म एसपी चौहान की संघर्षमयी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है और संदेश देती है कि आम इंसान की सकारात्मक सोच उसे फर्श से अर्श पर कैसे ले जा सकती है। बकौल अभिनेता यशपाल चौहान, यह फिल्म ऐतिहासिक फिल्म होगी और एक साथ देश भर के 500 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया के थिएटरों में भी दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 8
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
- फोटो : Demo Pic
असल जिंदगी के नायक एसपी चौहान ने कहा कि यह फिल्म सांस्कृतिक प्रहरी का काम करेगी और हर दिल को छू जाएगी। कलाकार यशपाल शर्मा ने बताया कि इसमें ज्यादातर हरियाणवी कलाकारों को मौका दिया गया है। फिल्म की शूटिंग निगदू, करनाल और दिल्ली में की जाएगी। फिल्म में एसपी चौहान की भूमिका सिने अभिनेता जिमी शेरगिल और उनकी धर्मपत्नी सीमा चौहान की भूमिका मोहब्बतें फेम युविका चौधरी अभिनीत कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
देश में बहुत बड़े बजट की एक मूवी बन रही है
- फोटो : Demo Pic
प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा नायक के पिता बने हैं। नायक की मां का रोल बलविंद्र कौर ने अदा किया है और विलेन की भूमिका अखिलेंद्र मिश्रा अभिनीत कर रहे हैं। फिल्म के पहले शॉट के मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करनाल सरोज बाला गुर, डीईओ कुरुक्षेत्र, संगीतकार कृष्ण अरोड़ा, अमन मैंगी, प्रतिमा रक्षा समान समिति अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, नवचेतना मंच के सिपहसलार एडवोकेट नरेश बराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
cinema
- फोटो : Demo Pic
कौन हैं एसपी चौहान
एसपी चौहान करनाल का जाना माना नाम है। वे निगदू के रहने वाले हैं और फिलहाल दस से ज्यादा स्कूल चलाते हैं और 30 से अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा भी उनका अपना कारोबार भी है। वर्ष 1975 में जब वे सातवीं कक्षा में थे तो उन्होंने गांव में साथियों के साथ मिलकर शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया था, सबसे पहले उन्होंने अपने पिता की शराब छुड़वाई थी।
नशे के खिलाफ यहां से शुरू हुई एसपी चौहान की यह मुहीम अब प्रदेश भर में फैल गई है। हालांकि शराब का विरोध करने पर उन्हें गांव भी छोड़ना पड़ा था और वे दिल्ली चले गए थे। बाद में फिर से वे गांव पहुंचे और शिक्षा के लिए स्कूल खोला। फिलहाल वे करनाल में रहकर सामाजिक व धार्मिक कार्य करने में लगे हैं।