एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सिंधवा खास रेंज (बंबर पेराडाइज) मंगलवार को आसमान से हो रही बमबारी और गोलाबारी से कांप उठी। भारत और रूस की वायु सेना की ओर से संयुक्त तौर पर सुपर सोनिक लड़ाकू विमानों व हेलिकाप्टरों ने आसमान से जमीन पर गोलाबारी की प्रेक्टिस की। लड़ाई के दौरान हर चुनौती करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
2 of 11
इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30, जगुआर, मिग-21 व 24, मी-17 हेलिकॉप्टरों ने भाग लिया। एविया इंद्रा-भाग दो नामक अभ्यास में भारतीय सेना का एयर अफसर कमांडिंग पीके वोहरा और रूस के 18 सदस्यीय वफद का नेतृत्व मेजर जनरल ल्यापकिन एलेग्जेंडर एन ने किया।
विज्ञापन
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
3 of 11
भारत और रूस में संयुक्त युद्धाभ्यास के पहले चरण में भारतीय वायु सेना के सदस्य अगस्त में दस दिनों की प्रैक्टिस के लिए रूस गए थे। अब रूस के सैनिकों का वफद 17 से 28 नवंबर तक भारत के दौरे पर है। हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले रूस के वफद ने बैंगलुरु का दौरा किया।
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
4 of 11
पहली बार भारत और रूस की वायु सेना में हुए इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दोनों देशों के फाइटर पायलटों ने पठानकोट के एयरबेस से मिग-21 व 24 लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। अंबाला के एयरबेस से जगुआर लड़ाकू विमान, सिरसा एयरबेस से सुखाई-30 लड़ाकू जहाज और हलवारा एयरबेस से मी-17 अत्याधुनिक हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
5 of 11
मी-17 हेलिकॉप्टर चला रहे पायलटों ने रेंज में बनाई हवाई पट्टी उड़ा कर अपनी महारत का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में सौ किलो तक के बम और रॉकेट आसमान से जमीन पर दागे गए। युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों की कमान विंग कमांडर आर शुक्ला, स्क्वायडन लीडर धीमन, स्क्वाडन लीडर पंकज के हाथ में रही।
विज्ञापन
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
6 of 11
भारतीय वायु सेना के हलवारा एयरबेस में बतौर एयर कमांडिंग अफसर तैनात पीके वोहरा ने कहा कि भारत और रूस बीच हो रहे संयुक्त युद्धाभ्यास से पहले भरतीय वायु सेना ने अमेरिका, सिंगापुर, इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देशों के साथ भी प्रैक्टिस की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रेक्टिस से काफी कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
7 of 11
युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे पायलटों के एक-एक टारगेट और उनके हुनर को कंप्यूटर में रिकॉर्ड किया गया। उनको बाकायदा अंक भी दिए गए। 3700 एकड़ में फैली एयरफोर्स की बंबर पेराडाइज रेंज की हर गतिविधि को भी रिकॉर्ड किया गया। रेंज में जगह-जगह सेंसर लगे हैं, जो कंप्यूटर को हर तरह की जानकारियां उपलब्ध करा रहे थे।
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
8 of 11
एयरफोर्स हलवारा स्टेशन में भारत-रूस के वायु सैनिकों ने पहली बार किया संयुक्त युद्धाभ्यास।
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
9 of 11
रूस की वायुसेना के मेजर जनरल ल्यापकिन ऐलेंग्जेंडर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के पायलटों का निशाना अचूक है। आसमान से माचिस की डिब्बी की तरह दिखने वाले टारगेट को भी उन्होंने आसानी से भेदने में अपनी महारत दिखाई।
भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें
10 of 11
लुधियाना के नजदीक गांब सिदवां खास रेंज में हुए भारत-रुस संयुकत युद्धाभ्यास के दौरान मंच पर वैठे दोनो देशों के अधिकारी।