न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में युवराज सिंह स्टैंड का उद्घाटन।
- फोटो : करुण शर्मा।
80 एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारी तैनात
स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम की लगभग 35 हजार दर्शक क्षमता को देखते हुए प्रशासन ने मैच के सुचारु आयोजन के लिए कड़े सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध किए हैं। करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसका नेतृत्व एक डीआईजी और दो एआईजी कर रहे हैं। इनके साथ लगभग 80 एसपी, डीएसपी और अन्य गैजेटेड अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह और मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस संपूर्ण सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।