पैरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: यहां से चोरी हुई थी कार, लॉरेंस गैंग के पीयूष-अंकुश ने की हत्या!... मिले सबूत
Fri, 05 Dec 2025 09:55 AM IST
शाहरुख खान
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
सार
राजस्थान से क्रेटा चोरी हुई थी। इसी चोरी की कार में शूटर आए थे। लॉरेंस गैंग के पिपलानी-अंकुश पर पैरी की हत्या का शक है। सीसीटीवी कैमरों में कैद दो बदमाशों की कदकाठी सोनू नोल्टा के हत्यारों से मिलती-जुलती है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार जोड़तोड़ कर नहीं बनाई गई थी बल्कि राजस्थान के कोटा से चोरी हुई थी, जिसकी एफआईआर दर्ज है। इससे पुलिस का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर और गहरा गया है।
पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि इस वारदात को पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा ने अंजाम दिया हो। दोनों ही पंचकूला के सोनू नोल्टा मर्डर केस में वांटेड हैं और नोल्टा की हत्या के बाद राजस्थान भाग गए थे। तब उनकी लोकेशन चूरू में ट्रेस हुई थी। राजस्थान में भी रंगदारी व फायरिंग में इनकी भूमिका की जांच चल रही है।
पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों में जो दो युवक कैद हुए थे उनकी कदकाठी भी पीयूष और अंकुश से मिलती है। साथ ही ये दोनों पंचकूला से फरार होने के रास्तों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसी वजह से चंडीगढ़ पुलिस को आशंका है कि पैरी की हत्या में भी इनकी भूमिका रही होगी।
जांच में पता चला है कि कोटा से चोरी की गई क्रेटा पर लुधियाना के रमेश नगर का जो नंबर लगाया गया था वह क्रेटा के लिए जारी ही नहीं हुआ था। इसके अलावा कार के अंदर से पीबी-02 (अमृतसर) और पीबी 10 (लुधियाना) की दो फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं।
4 of 14
पंचकूला में बदमाशों की ओर से खड़ी की गई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें से एक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) भी है। इससे साफ है कि कार को वारदात से पहले कई स्तर पर तैयार किया गया था। पुलिस अब इन नंबर प्लेटों की वास्तविकता और स्रोत का पता लगा रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि ये प्लेटें किन वाहनों के लिए जारी हुई थीं और आरोपियों तक कैसे पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
विदेश भाग सकते हैं पीयूष-अंकुश
पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के वांटेड हैं। दिल्ली स्पेशल सेल और पंजाब एजीटीएफ भी उनकी तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर के डर से आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पहले गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, लक्की पटियाल और रिंदा समेत कई गैंगस्टर फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भाग चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
बलौंगी पुल से तेज रफ्तार में नीचे उतरी कार
सूत्रों के अनुसार आरोपियों की क्रेटा कार बलौंगी पुल से तेजी से नीचे उतरती दिखी। इसके बाद यह मैक्स हॉस्पिटल, वेरका बूथ होते हुए सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट से चंडीगढ़ में दाखिल हुई थी। लेकिन बलौंगी पुल के पीछे कार न तो टोल प्लाजा पर दिखाई दी और न ही आसपास किसी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
7 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
कार की एक अलॉय की जगह व्हील लगा हुआ था, इसलिए जांच यह भी की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने बलौंगी से पहले कार का नंबर या फिर कार तो नहीं बदली थी।
8 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
नयागांव में 200 कैमरे किए चेक, नहीं मिल पाई लीड
वारदात से लगभग आधा घंटा पहले हमलावरों की कार नयागांव के एंट्री प्वाइंट पर दिखी थी। पुलिस पिछले तीन दिनों से यहां लगे कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा।
9 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
सूत्रों के मुताबिक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि नयागांव में शूटर किसके पास गए थे और वहां कितनी देर रुके। शहर में कई जगहों पर कैमरे बंद पड़े हैं, जिसके चलते आरोपियों का पूरा मूवमेंट ट्रेस नहीं हो पा रहा।
10 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
कॉल आने के बाद निकला था पैरी
पुलिस ने पैरी के कुछ करीबियों से पूछताछ की है। एक जानकार ने बताया कि पैरी को किसी का फोन आया था, जिसके बाद उसने कहा था कि वह 15 मिनट में आ रहा है, किसी का उसे फोन आया है। एक दोस्त ने उसे कहा था कि वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर चलता है, लेकिन पैरी ने मना कर दिया।
11 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
12 of 14
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं।
13 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए।
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।