फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकतः इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद पाकिस्तान का भारतीय को इलाज देने से इंकार

Wed, 15 Aug 2018 08:18 AM IST
सुरिंदर पाल,अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
भारत-पाक
72वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान ने एक ऐसी 'नापाक' हरकत कर दी, जिसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। ये है भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का असली सच।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सफर के दौरान भारतीय युवक
दुश्मन देश पाकिस्तान में दिल, इंसानियत और भावनाओं जैसी चीज ही नहीं है, खासकर भारत देश के लिए। तभी तो एक भारतीय को इमरजेंसी पड़ने पर पाकिस्तान इलाज मुहैया नहीं कर सका। पंजाब के जालंधर जिले के एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भारतीयों के प्रति पाकिस्तान के रवैये से अवगत कराया।

 
विज्ञापन

3 of 7
India-Pakistan
सच्चाई खौफनाक है, इंस्ताबुल से दिल्ली आ रही तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में एक भारतीय यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। लाहौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उसके इलाज की अनुमति नहीं दी। पाकिस्तान के इस रवैये के बारे में जालंधर के एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी दी।

4 of 7
India-Pakistan
अमर उजाला से बातचीत में जालंधर के पंकज मेहता ने बताया कि 12 अगस्त 2018 को तुर्की एयरलाइंस की उड़ान टीके 716 साढ़े आठ बजे इस्तांबुल से दिल्ली आ रही थी। फ्लाइट में 70 लोग थे। गुरुग्राम के विपिन कुमार (33) उनके साथ वाली सीट पर था। विपिन ने लंच के साथ थोड़ी वाइन पी थी। इसके बाद वह सो गए। 45 मिनट बाद वह जागे और उन्होंने घबराहट की शिकायत की। वह थोड़ा टहलने लगे लेकिन तुरंत ही बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन

5 of 7
India-Pakistan
फ्लाइट में मौजूद एक एमबीबीएस डॉक्टर से विपिन को फर्स्ट ऐड दी लेकिन विपिन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। विपिन की खराब हालत देखकर यात्री परेशान हो गए। पायलट ने भी इसे काफी गंभीरता से लिया और लाहौर में विमान की आपात लैंडिंग करवाई। वहां विपिन करीब 3 घंटे तड़पता रहा। पाकिस्तान के डॉक्टर आए लेकिन उन्हें इमिग्रेशन ने विपिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की परमिशन नहीं दी।
विज्ञापन

6 of 7
india pakistan love
मेहता के अनुसार पायलट ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पाकिस्तान इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने भारतीय यात्री को इलाज मुहैया करवाने की अनुमति नहीं दी। बाद में फ्लाइट दिल्ली उतारी गई और युवक को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। पंकज मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस पूरी घटना के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
मेहता एक निजी लाइफ इंश्योरेंस में काम करते हैं, जबकि इस फ्लाइट में बीमार पड़ा उनका साथी विपिन गुरुग्राम में कार्यरत है। दोनों 10 अगस्त को कंपनी की तरफ से मिले टूर पर इस्तांबुल गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें