फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए काम की खबर, 15 अगस्त को पीएम मोदी देंगे तोहफा

Wed, 15 Aug 2018 01:38 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Chandigarh GST
जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए बड़े काम की खबर है। दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तोहफा देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chandigarh GST
रेल मंत्रालय के अधीनस्थ डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) की देश में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को अब वर्ष 2020 का इंतजार करने की जरूरत नहीं। इस परियोजना का जितना हिस्सा अभी तक पूरा हो चुका है, उतने ही सेक्शन अब मालगाड़ियां दौड़ा दी जाएंगी। इसकी शुरुआत 15 अगस्त को होने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
मालगाड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को लाल किले पर अपने अभिभाषण के दौरान देश को समर्पित करेंगे। इस घोषणा के साथ ही आजादी का रंग लिए देश की पहली मालगाड़ी हरियाणा के न्यू अटेली स्टेशन से राजस्थान के फुलेरा स्टेशन के बीच (वेस्टर्न कारीडोर के अधीनस्थ) दौड़ाई जाएगी। इसकी तैयारियां मुक्कमल कर ली गई है। इस मालगाड़ी के तिंरगानुमा दो इंजनों को जोधपुर सेक्शन के लोकोशेड में तैयार किया जा रहा है।

4 of 6
goods train
इन खास परियोजनाओं पर चल रहा काम
इस परियोजना के अंतर्गत दो सेक्शन ईस्टर्न और वेस्टर्न कारीडोर पर काम चल रहा है। ईस्टर्न डेडीकेटिड कारीडोर (5 फीट 6 इंच की ब्रॉडगेज अलग लाइन) में पंजाब के लुधियाना से वाया हरियाणा, से होता हुआ पश्चिमी बंगाल के डानाकुनी (ग्रेटर कोलकाता) के बीच 1856 किमी लंबा फ्रेट कारीडोर तैयार किया जाना है। वेस्टर्न डेडिकेटिड कारीडोर के अंतर्गत मुंबई से दादरी (गौतमबुद्धनगर) तक 1504 किमी लंबा मालगाड़ियों के लिए अलग से फ्रेट कारीडोर तैयार की जा रही है।  31 मार्च 2020 तक इन परियोजनाओं को पूरा करना है और उसके बाद ही इन पर मालगाड़ियों का आवाजाही होनी थी। लेकिन अब रेलवे हाईकमान ने निर्देश दे दिया है कि जिस सेक्शन में काम पूरा हो चुका है, वहां तुरंत मालगाड़ियां चला दी जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय रेलवे
दो सेक्शन में भी जल्द दौड़ेगी मालगाड़ियां
न्यू अटेली से फुलेरा के बीच (178 किमी) तो 15 अगस्त से ट्रेन दौड़ेगी। लेकिन दो और सेक्शन भी इसी साल पूरे हो रहे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के मारवाड़ (435 किमी) सेक्शन के बीच काम दिसंबर 2018 में और यूपी के खुर्जा से भाऊपुर सेक्शन के बीच (369 किमी) काम नवंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा । उसके तुरंत बाद इन सेक्शन में भी मालगाड्यिां दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय रेलवे
प्रधानमंत्री दिल्ली से इस परियोजना को देश को समर्पित करेंगे और डीएफसीसीआईएल के एमडी अनुराग सचान और रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी अटेली-फुलेरा सेक्शन के बीच फ्रेट कारीडोर पर देश की पहली मालगाड़ी को औपचारिक रूप से उद्घाटन के बाद रवाना करेंगे। मालगाड़ियां अलग ट्रैक पर दौड़ेगी, जिससे सवारी गाड़ियों का ट्रैफिक और ज्यादा सुगम बनेगा। दूसरा, उद्यमियों का माल भी जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।
- राजेश खरे, डीजीएम, डीएफसीसीआईएल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें