फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद खाते में मोटा पैसा जमा कराया था तो तैयार रहें, इनकी तरह नंबर लगेगा

Sat, 04 Mar 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बैंक फुल
नोटबंदी के बाद जिन्होंने बैंक अकाउंट में मोटा पैसा जमा कराया था, वे सभी आयकर विभाग की हिट लिस्ट में हैं। तैयार रहें, कभी भी आ सकती है टीम।
विज्ञापन

2 of 5
बैंक - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौरान जिन बिजनेसमैन ने एक बार में अपने खाते में एक करोड़ रुपये जमा करवाए थे, आयकर विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन चंडीगढ़ में चार व्यापारियों के यहां अफसरों की टीम सर्वे करने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, टीम ने 35 सी स्थित सुंदर ज्वेलर्स, सेक्टर 8 निवासी कांट्रैक्टर के साथ ही दो और बिजनेसमैन के यहां सर्वे किया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों की लंबी लिस्ट है जिन्होंने बड़ी राशि जमा कराई है।

 

4 of 5
बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी  - फोटो : अमर उजाला
अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी विभाग की ओर ऐसे और सर्वे जारी रहेंगे। लोगों को सलाह दी है जाती है कि वह अपने खातों में जमा हुई रकम से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार रखें। नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोग
अफसरों ने बताया कि अगर प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाए तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में उनका पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके तहत 50 प्रतिशत सीधे पेनल्टी के बाद 25 प्रतिशत पैसा ही वापस मिलेगा। बाकी का 25 प्रतिशत पैसा चार साल के लिए बैंक में बंधक बन जाएगा, जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें