फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 05 Nov 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
1 of 5
नगर परिषद की टीम के सामने 80 वर्षीय वृद्धा ने खुद को मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग लगने के कारण महिला 70 फीसदी तक झुलस गई है। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मामला हरियाणा के नारनौल का है। वृद्धा का पोता भी उसे बचाने के चक्कर में आंशिक रूप से झुलस गया। दरअसल पुलिस लाइन के पास मामराज कालोनी में नगर परिषद की टीम नप की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची थी।

बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें

2 of 5
नप टीम जैसे ही कब्जे वाली जगह पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्वती(80) ने नप अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं रोकी तो वह आत्मदाह कर लेंगी। चेतावनी के बाद भी कार्रवाई जारी रही तो महिला पहले छत पर चढ़ी और आत्महत्या की कोशिश की। बाद में वह नीचे उतर आई और कमरे में जाकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इस कारण महिला बुरी तरह झुलस गई।

बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें

3 of 5
महिला को आग लगती देख नप अधिकारी वहां से तामझाम लेकर मौके से भाग खड़े हुए। महिला के पोते रोहताश (30) ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया और लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। आग को बुझाने के प्रयास में रोहताश भी झुलस गया। नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  रोहताश का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें

4 of 5
नगर परिषद की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए आई टीम में ईओ, अन्य अधिकारी, कर्मचारी के साथ पुलिस बल भी साथ था। बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद, नारनौल ने बताया कि मामराज कालोनी के ही एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में जमीन पर कब्जे की शिकायत दे रखी थी। इसके आधार पर वे वहां पर कब्जा हटवाने गए थे। यह जमीन नगर परिषद  की ही है। डा. केएम शर्मा,  नागरिक अस्पताल ने बताया कि महिला करीब 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गई है। इसके कारण उसको प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें

5 of 5
महिला के बेटे वीर सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे परिवार के ही राजेश, दिनेश, डाल सिंह, राम सिंह आदि ने सीएम विंडो पर झूठी शिकायत कर रखी है। यह जमीन वर्षों से उनकी ही है। उन्होंने नप अधिकारियों से तीन-चार दिन का समय मांगा था, मगर अधिकारियों ने उनको एक दिन का समय भी नहीं दिया। इस कारण नप टीम बुधवार को ही पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यह जमीन उनकी ही है और कई वर्षों से वे इस पर काबिज हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें