नवरात्र में शर्मसार करने वाली करतूत। चार दिन की बेटी को सूखे कुएं में फेंक दिया गया। जब लोगों ने उसे देखा तो शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रही थीं।
विज्ञापन
2 of 7
सूखे कुएं में पड़ी मिली 4 दिन की दुधमुंही बच्ची
घटना पंजाब के अमृतसर की है। नवांशहर के गांव थोखड़ा में कुएं में मिली यह बच्ची अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसे ममता की जगह ऐसा दर्द मिला जिसके बारे में सोच कर ही हृदय कांप उठता है। यहां गुरु नानक देव अस्पताल उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बच्ची दो दिन तक कुंए में पड़ी रही। उसके शरीर पर कीड़े और चिट्टियां रेंग रही थीं। शरीर के कई हिस्सों में किसी जानवर के काटे जाने के निशान थे। उसकी धड़कनें असामान्य थी और पूरे शरीर में संक्रमण फैल चुका था। पास में एक बोरी पड़ी थी।
4 of 7
नवजात शिशु
गांव के एक किसान ने बताया कि वह खेत में गया तो बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने इधर उधर देखा पर कुछ समझ नहीं आया। उसने अचानक ही कुएं में झांक लिया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
5 of 7
बच्ची का जन्म
- फोटो : demo pic
उसने तुरंत गांव वालों को इकट्ठा करके बच्ची को निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में की बच्चा वार्ड में दाखिल करवाया। जांच के दौरान उसके पैर में संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
बच्ची का जन्म
पैर काटने की नौबत आ गई थी, लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के कहने पर डॉक्टरों ने उसे गुरुनानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया। जीएनडीएच के बेबे नानकी मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर में बच्ची का इलाज चल रहा है।
अस्पताल के डॉक्टर करनैल सिंह के अनुसार, बच्ची की हालत बहुत नाजुक थी। शरीर पर काटने के निशान थे। हो सकता है कि कुएं में किसी जानवर ने उसे काटा हो। दो दिन तक दूध न मिलने के कारण बच्ची का वजन भी काफी घट गया है।