आधार कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए, कानूनी पचड़े से बच जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
आधार कार्ड
मामला हरियाणा का है। यहां आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने वालों पर प्रशासन का डंडा चल गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रोहतक में डीसी डॉ. यश गर्ग के निर्देश पर सेंटरों को बंद करा दिया गया। अब जल्द ही नए सिरे से शहर के दस स्थानों पर सरकारी आधार कार्ड सेंटर खोले जायेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
aadhaar card
अमर उजाला ने अपने 24 मार्च के अंक में ‘आधार कार्ड के लिए वसूले जा रहे 50 से 270 रुपये’ शीर्षक से सिटी के पेज नंबर एक पर खबर प्रकाशित की थी। जिसमे शहर के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर की जा रही वसूली का खुलासा किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अवैध वसूली करने वालों की रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेजी गई थी।
4 of 7
aadhaar card
गौरतलब है कि हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर अवैध रुप से चल रहे सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर 50 से लेकर 270 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा आधार कार्ड अपडेट कराने के रेट भी अलग-अलग है। अमर उजाला द्वारा किए गए स्टिंग में यह खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 7
aadhaar card
डीसी कार्यालय पर की गई थी शिकायत
लोगों ने बताया कि वे कई बार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर चल रही अवैध वसूली की शिकायत डीसी कार्यालय से लेकर सीएम विंडो पर कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अवैध रुप से वसूली का खेल जारी है।
विज्ञापन
6 of 7
aadhaar card
नि:शुल्क बनाए जाते है आधार कार्ड
डीसी डॉ. यश गर्ग का कहना है कि आधार कार्ड पूरी तरह से फ्री बनाए जाते हैं। यदि कोई आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली कर रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है। कल ही टीम को भेजकर अवैध रुप से वसूली करने वालों के सेंटर बंद कराए जाएंगे। वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन स्थानों पर है स्वीकृत सेंटर
झज्जर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक, दिल्ली रोड स्थित एक्सिस बैंक, सुभाष पार्क स्थित इंडसइंड बैंक, हुड्डा कांप्लैक्स स्थित इलाहाबाद बैंक, डेयरी मोहल्ला का नजदीक पानी का बूस्टर, डिपार्टमेंट्स ऑफ पोस्ट्स हरियाणा सर्किल।