त्योहारों और पठानकोट आतंकी हमले को लेकर जारी अलर्ट के बीच पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान कार की डिग्गी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
कार की डिग्गी में बोरी में बंद मिला महिला का शव, सनसनी
2 of 5
पुलिस जांच के दौरान एक कार की डिग्गी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर कुछ देर के लिए पुलिस वाले भी सकते में आ गए। आननफानन पुलिस ने लांसर कार में सवार महिला समेत 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला पंचकूला के सेक्टर 20 है।
विज्ञापन
कार की डिग्गी में बोरी में बंद मिला महिला का शव, सनसनी
3 of 5
पंचकूला सेक्टर 20 की पुलिस त्योहार के मद्देनजर सड़क पर जांच अभियान पर जुटी थी। इसी दौरान एक लांसर कार आकर रूकी। पूछताछ के दौरान कार सवारों के संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस ने कार की जांच की।
कार की डिग्गी में बोरी में बंद मिला महिला का शव, सनसनी
4 of 5
इसी दौरान जब पुलिस ने कार की डिग्गी खुलवाई तो सभी भौंचक्के रह गए। दरअसल कार में एक महिला का शव पड़ा था। जींस और टीशर्ट पहनी महिला के शव को सब्जी की बोरी में रखा गया था। नाके पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत कार सवार महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति- पत्नी और उसकी पहचान का है।
कार की डिग्गी में बोरी में बंद मिला महिला का शव, सनसनी
5 of 5
प्राथमिक जांच में पता चला कि मुंबई निवासी महिला को गला घोंटकर मारा गया और तीनों आरोपी उसके शव को सब्जी की बोरी में डालकर शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।