फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः देश के इस गांव में है, और अब चंडीगढ़ में बनेगा 'महाप्रस्थानम', जानिए इसके बारे में सब

Sun, 03 Mar 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
महाप्रस्थानम
देश के एक गांव में बना है, और अब चंडीगढ़ में बनने जा रहा है 'महाप्रस्थानम', शायद आप इसके बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो यहां क्लिक कीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
महाप्रस्थानम
हम बात कर रहे हैं, हैदराबाद के राय दुर्गम गांव में बने मॉडर्न श्मशान घाट की, जिसे वहां महाप्रस्थानम कहते हैं। इसकी तर्ज पर अब चंडीगढ़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह (क्रीमेटोरियम) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एडवाइजर मनोज परिदा ने 1.166 करोड़ का बजट पास कर दिया है। प्रशासन द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-एक में आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह को छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
महाप्रस्थानम
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में सीटीयू वर्कशॉप से आगे मौजूद श्मशान घाट में ही आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। यहां काफी सुविधाएं तो पहले से ही मौजूद हैं। सेकेंड इनिंग एसोसिएशन के चेयरमैन आरके गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही इस मामले को लेकर हम लोगों ने एडवाइजर मनोज परिदा से मुलाकात की थी। इस दौरान एडवाइजर ने उन्हें जल्द ही इस मसले को हल करने की बात कही थी।

4 of 6
महाप्रस्थानम
इसी के तहत एडवाइजर ने दो दिन पूर्व यहां का दौरा कर जमीन फाइनल कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने 1.166 करोड़ का बजट तय कर दिया है। हाल ही में एडवाइजर ने अपने हैदराबाद के दौरे में वहां स्थित महाप्रस्थानम को देखा था। उसी की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी इसका निर्माण करने का फैसला लिया। एडवाइजर के फैसले के तहत प्रपोजल तैयार किया गया। निगम के रोड डिवीजन नंबर-2 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इसका निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
महाप्रस्थानम
इलेक्ट्रिक शव गृह होने से दाह संस्कार के लिए प्रयोग होने वाली लकड़ी की बचत होगी। इससे पेड़ कम कटेंगे और पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। वैसे इसे बनाए जाने का प्रस्ताव और बजट पिछले एडवाइजर के समय से जारी हुआ था। वहीं हैदराबाद के महाप्रस्थानम की बात करें, तो यह देश का पहला पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर आधारित एडवांस शमशानघाट है। इसका उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाप्रस्थानम
यह शमशानघाट एक खूबसूरत बगीचे की तरह तैयार किया गया है, जहां हिन्दू शवों को मशीनों व लकड़ियों से भस्म किया जाता है। यहीं पर शवों को एक ही कतार में दफनाया भी जाता है। पीआईबी के सहायक निदेशक हेमंत चौहान के अनुसार, इसे ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन और स्थानीय फोनिक्स फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जाता है।  'महाप्रस्थानम' के केयरटेकर हनुमंत और बाबूराव के अनुसार, यहां लोगों ने कब्र बनाने के लिए एडवांस में ही जमीनें खरीद रखी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें