हर रोज जाम छलकाते हैं, पर क्या आप इससे शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं, जो जिंदगी बर्बाद करके रख देंगे। नहीं तो यहां क्लिक करके जान लीजिए, झटका लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Drink
पीजीआई के हीपेटोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से एसाइटिस (लिवर सिरोसिस के बाद पेट में पानी भरना) पर दूसरी इंटरनेशनल कांफ्रेंस चल रही है। इस मौके पर पीजीआई के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व एचओडी करतार सिंह ने बताया कि शराब पीने के एक मिनट के अंदर यह शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है। पहले हुईं रिसर्च में यह बात सिद्ध हुई थी कि यदि शराब का कम मात्रा में सेवन किया जाए तो सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन नई रिसर्च कुछ और ही बताती है।
विज्ञापन
3 of 6
Liquor
नई रिसर्च के मुताबिक, शराब की एक बूंद भी शरीर के लिए खतरनाक है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को शराब तेजी से नुकसान पहुंचाती है। इससे बांझपन बढ़ रहा है। वहीं, जन्म लेने वाले बच्चों में भी विकार मिल रहे हैं। बच्चों के अंग विकसित नहीं हो पाते हैं। शराब की अधिक मात्रा पुरुषों में हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करती है।
4 of 6
Drink
अगर पुरुष हफ्ते में तीन बार या उससे ज्यादा शराब पीते हैं, तो उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो जाती है। शराब के अधिक सेवन से भ्रूण को फीटल अल्कोहल सिड्रोम नाम की बीमारी हो जाती है, जिससे उसका विकास नहीं हो पाता। अगर आप रोजाना शराब पीते हैं तो इससे आपके आतंरिक अंगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
5 of 6
पीजीआई चंडीगढ़ में कांफ्रेंस
कांफ्रेंस में अन्य विशेषज्ञों ने भी एसाइटिस के बारे में विस्तार से चर्चा की। कान्फ्रेंस का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवर पाल सिंह किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीजीआई न सिर्फ पंजाब, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लिए भी वरदान साबित हुआ है। लीवर सिरोसिस चिंता का एक बड़ा कारण बन गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह शराब की लत है।
उन्होंने कांफ्रेंस के आयोजनकर्ता प्रो. विरेंदर सिंह की पीठ थपथपाते कहा कि उनकी वजह से पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में हैपेटाइटिस व सिरोसिस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वह लगातार पंजाब के डाक्टरों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे मरीजों को जिला स्तर पर इलाज मिल रहा है।