हरियाणा के मुख्यमंत्री की जनसभा में सिक्योरिटी ने जब विद्यार्थियों को सीएम से मिलने से रोका तो कॉलेज विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल विद्यार्थी गांव रजपुरा में सड़क हादसे में मारे गए व घायल शिक्षकों, छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने संबंधी मांगपत्र सीएम को देना चाहते थे। जनसभा अंबाला के नारायणगढ़ कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्रों ने की हूटिंग, बवाल
कालेज विद्यार्थी नारायणगढ़ की जनसभा में सीएम मनोहर लाल से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपते हुए रजपुरा सड़क हादसे में मृतक और घायल शिक्षकों व छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने की योजना बनाई थी। लेकिन जनसभा स्थल पर पहुंचकर पहले तो इन छात्रों को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया जाता रहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्रों ने की हूटिंग, बवाल
लेकिन जब सीएम पहुंच गए तो सुरक्षा बल ने उन्हें दूर कर दिया। इसी बात से खफा विद्यार्थी सीएम के भाषण देने का इंतजार करने लगे। जैसे ही सीएम भाषण देने के लिए उठे तभी जनता के बीच बैठे कालेज विद्यार्थियों ने हूटिंग करते हुए मांगपत्र लहराना शुरू कर दिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्रों ने की हूटिंग, बवाल
मगर पुलिस ने फिर से छात्रों को सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया और बिठा दिया। विद्यार्थी सीएम के भाषण खत्म होने तक फिर इस बात का इंतजार करने लगे कि शायद उन्हें सीएम से मिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्रों ने की हूटिंग, बवाल
लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो मांगपत्र लेकर बैठे विद्यार्थियों का धैर्य जवाब
दे गया और वे खडे़ होकर नारेबाजी करते हुए मंच की ओर बढ़ने लगे। भाषण
समाप्त कर चुके सीएम बिना छात्रों से मिले चले गए। इस पर कालेज छात्र काफी
भड़कते रहे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्रों ने की हूटिंग, बवाल
खूनी हादसा हुआ था: 31 मार्च को साहा-शहजादपुर हाइवे पर रजपुरा गांव के पास प्राइवेट कालेज की बस और मिट्टी से भरे डंपर की जबरदस्त टक्कर में 2 कालेज छात्रों और 5 लेक्चररों की मौत हो गई थी, 22 छात्र व शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कालेज छात्र व स्टाफ उसी दिन से मृतकों और घायलों को सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा था। इसी मुद्दे पर छात्र सीएम से मिलकर अपनी बात और उन्हें मांगपत्र सौंपना चाहते थे। लेकिन सीएम खट्टर उनसे मिले बिना चले गए।