लुधियाना में रेत माफिया के खिलाफ आंदोलन का ऐलान करते हुए ह्यूमन चेन बनाई गई तो जमकर बवाल हुआ। पुलिस सड़कों पर उतर आई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
2 of 8
बैंस ब्रदर्स ने जगरांव पुल से लेकर फिरोजपुर रोड चुंगी तक ह्यूमन चेन बनाने का ऐलान किया था। पुलिस ने शहर में आनन फानन में धारा 144 लगा दी और किसी को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
3 of 8
फिरोजपुर रोड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस की कमान खुद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नवीन सिंगला ने संभाल रखी थी। जैसे ही इंसाफ टीम के सदस्य वहां पहुंचे तो पुलिस ने धक्का कर उन्हें टैंपो में धकेला और थाने ले आई।
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
4 of 8
इस पर विधायक बलविंदर सिंह बैंस दो साथी पार्षदों के साथ भारत नगर चौक ह्यूमन चेन बनाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
5 of 8
इसी दौरान बलविंदर बैंस और पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस अपने अन्य पार्षदों के साथ होटल गुलमोहर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने कुछ दूरी तक ह्यूमन चेन बना ली। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
6 of 8
बैंस ब्रदर्स का साथ देने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। ह्यूमन चेन बनाने के लिए महिलाएं टेंपो में सवार होकर भारत नगर चौक पहुंचीं तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने टैंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
7 of 8
बैंस ब्रदर्स की टीम इंसाफ द्वारा बीस अप्रैल से रेत माफिया के खिलाफ शुरू किए गए सत्याग्रह आंदोलन की कामयाबी के लिए बैठकों का दौर चरम पर है।
Pics: रेत माफिया के खिलाफ बैंस बंधुओ का आंदोलन, गिरफ्तार
8 of 8
टीम इंसाफ ने समराला में भी जागरूकता रैली की और लोगों को माफिया राज के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस खास तौर पर उपस्थित रहे।