फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

Sun, 12 Apr 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
नशा करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक नया ट्रेंड पंजाब में देखने को मिला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

2 of 10
जब से पंजाब में हेरोइन (ड्रग्स) पर शिकंजा कसा गया है तब से इसके दाम में तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। जो इसके लती हैं उनके लिए हेरोइन जुटा पाना अब मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

3 of 10
आसानी से ड्रग्स हासिल करने के लिए तस्करों ने एक नई सप्लाई चेन बना ली है। इसमें युवा अपनी गर्ल फ्रेंड को ढाल बना रहे हैं। दुखद यह है कि इस पूरे खेल में युवतियां ही जाल में फंसती हैं और धीरे-धीरे हेरोइन का कश लगाने लगती हैं।

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

4 of 10
दावा तो यहां तक किया गया है कि खेल में फंसने के बाद उन्हें प्रॉस्टीट्यूशन के धंधे में डाल दिया जाता है। यह खुलासा इंडियन साइक्रेटिक सोसाइटी की पंजाब व चंडीगढ़ ब्रांच की ओर से आयोजित 25वें एनुअल कांफ्रेंस में पंजाब से पहुंचे साइक्रेटिस्टों ने किया है।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

5 of 10
लुधियाना में मानस डी-एडिक्शन सेंटर के संचालक व साइक्रेटिस्ट डा. राजीव गुप्ता ने बताया है कि पंजाब में हेरोइन का रेट ढाई से तीन हजार रुपये प्रति ग्राम है। एक अच्छे खासे नशेड़ी की डोज आधे ग्राम से लेकर दो ग्राम की होती है।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

6 of 10
ऐसे में कुछ युवक अच्छे व मध्य वर्गीय घर की युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं और उन्हें मौका पाकर हेरोइन की एक कश लगवा देते हैं। बच्चों के नशे में फंसने से उनके पेरेंट्स डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। उनकी क्वालिटी आफ लाइफ बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

7 of 10
दूसरी तरफ नशे के आदी युवक व युवतियां इंजेक्शन से हेरोइन लेने से हैपेटाइटिस बी व सी और एचआईवी के शिकार हो रहे हैं। युवकों में नपुंसकता बढ़ रही है। परिवार टूट रहे हैं। आमतौर पर हेरोइन की डोज शुरू होने के 4 से 5 साल बाद मौत हो जाती है।

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

8 of 10
नशे में फंसने वाली युवतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 50 लाख की आबादी वाले शहर लुधियाना के डी-एडिक्शन सेंटर में हर हफ्ते युवतियों से संबंधित दो केस आ रहे हैं।

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

9 of 10
पीजीआई के गोल्ड मेडलिस्ट डा. गुप्ता ने एक केस के बारे में बताया कि बठिंडा के एक युवक ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए अपनी सगी बहन को नशे की जाल में फंसा दिया था।
विज्ञापन

OMG! नशे की लत युवाओं से देखिए क्या करा रही?

10 of 10
ऐसे बचाएं बच्चों को- व्यवहार में बदलाव आए तो तुरंत जांच कराएं। नींद न आए और आंखें फिक्स रहती हैं तो जांच कराएं। लगातार वजन में कमी आ रही तो डॉक्टर को दिखाएं। यदि बच्चा बाथरूम में एक घंटा तक रहे तो सतर्क हो जाएं। बाथरूम में जले कागज या नोट मिले तो भी सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें