डीजे पर झूम रहे बारातियों ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन पक्ष के लोगों को गांव वालों के सामने शर्मसार होना पड़ा। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
बारातियों ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन वाले शर्मसार
घटना हरियाणा के पानीपत की है। सोशल मीडिया पर एक बारात का वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो कुछ देखने को मिला, वो बेहद शर्मनाक था। वीडियो में दिखा कि डीजे पर झूम झूमकर बारातियों पर ऐसी खुमारी चढ़ी कि उन्होंने सड़क किनारे बने बिटौड़े (उपलों के एक ढेर) को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
बारातियों ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन वाले शर्मसार
वायरल हो रहा यह वीडियो 1 अप्रैल 2017 का है। जब इस वीडियो की सत्यता की जांच की गई तो पता चला कि कुरुक्षेत्र जिले के गांव मथाना से पानीपत के गांव टिगरी में बारात गई थी। दूल्हे के आगे-आगे डीजे पर एक भेंट बज रही थी और इस पर नाचने वाले बरातियों को देखकर लग रहा था कि मानो पीर के डर से इनके अंदर का प्रेत बाहर आ गया हो।
4 of 5
बारातियों ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन वाले शर्मसार
इसके बाद तो इन सबने जो किया, वो हैरान कर देने वाला था। डीजे पर नाच रहे कई युवक एक-एक करके बिटौड़े में घुस गए। फिर उन्होंने उसमें से उपलों को निकाल-निकालकर पास के तालाब और रास्ते पर फेंकना शुरू कर दिया। जिस परिवार ने यह बिटौड़ा लगाया था, वह उन्हें रोकने भी आया, पर बाराती हाथापाई पर उतर आए।
बारातियों ने कर दी ऐसी हरकत कि दुल्हन वाले शर्मसार
मामला चाहे कुछ भी न हो, इन बारातियों ने अपनी मौज मस्ती के लिए करीब 15 हजार रुपए का नुकसान कर दिया। एक अनुमान के मुताबिक, सामान्य से बिटौड़े में करीब 1 से डेढ़ हजार उपले आ जाते हैं। पहले गोबर के उपले बनाने में, फिर इन्हें सुखाने में और फिर बारिश वगैरह से बचाने के लिए इन्हें स्टोर करने पर हजारों रुपए का खर्च और मेहनत होती है।