फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

Thu, 25 Jun 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'मोहल्ला अस्सी' को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। देखिए, विवद की असली जड़ क्या?
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

2 of 7
दरअसल, मामला, फिल्म का ट्रेलर आने के बाद शुरू हुआ। इस फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल, साक्षी तंवर समेत सभी कलाकारों को गाली देते हुए दिखाया गया है। सबसे ज्यादा विवादित मुद्दा ये है कि इसमें भगवान शिव को भी ऐसा करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

3 of 7
यह फिल्म काशीनाथ सिंह की चर्चित किताब 'काशी का अस्सी' पर आधारित है। पंजाब में फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण सभा की ओर से फिल्म के हीरो सन्नी दियोल और प्रोड्यूसर का पुतला फूंका गया।

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

4 of 7
सनी देओल भी जानते हैं कि अब हीरो का रोल तो उन्हें किसी फिल्म में मिलने से रहा इसीलिए सनी ने कहा कि हां मैं विलेन का रोल भी निभा सकता हूं।
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

5 of 7
केंद्र सरकार से मांग की गई कि फिल्म को देश में किसी भी हिस्से में न चलाया जाए जिससे इस फिल्म के विरोध में होने वाले दंगों को रोका जा सके। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि यदि इस फिल्म को पंजाब में चलाया जाता है तो उससे निकलने वाले निष्कर्षों की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

6 of 7
वाइस प्रधान और प्रैस सचिव नरेश शर्मा ने कहा कि यदि उक्त फिल्म रिलीज की जाती है तो वे संघर्ष को तीखा करते रोष धरने शुरू करेंगे। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रधान ईश्वर चंद्र पाठक, अशोक बावा, अनिल शर्मा, डा. राम स्वरूप, सूरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' पर सन्नी देयोल के खिलाफ पंजाब में 'गदर'

7 of 7
गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के कलाकारों सहित डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह एफआईआर सर्वजन जागृति सभा की ओर से दर्ज कराई है। एफआईआर में सनी देओल, रविकिशन, साक्षी तंवर, सौरभ शुक्ला के अलावा डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के भी नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें