HTET पेपर लीक करने वाले आरोपियों को देखिए। पुलिस ने पूछताछ की तो आंसर-की को लेकर इन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
टीचर पात्रता परीक्षा लीक: पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
2 of 5
आरोपियों की पहचान गांव उचाना निवासी संदीप और नरवाना के सुभाष नगर निवासी अमित के रूप में हुई। इनसे पूछताछ के आधार पर एक परीक्षा केंद्र के पास से नरवाना के ही मोरपत्ती निवासी रणधीर को भी गिरफ्तार कर लिया। दो महिला उम्मीदवार भी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
टीचर पात्रता परीक्षा लीक: पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
3 of 5
पुलिस ने युवकों के मोबाइल फोन खंगाले तो एचटेट लेवल तीन के बेसिक प्रश्न पत्र के 90 सवालों की आंसर की बरामद हुई, जो व्हाटसएप के जरिए आई हुई थी। पुलिस ने इस आंसर की को मोतीलाल स्कूल के परीक्षा केंद्र पर मूल प्रश्नपत्र से मिलाया तो यह सही पाई गई।
टीचर पात्रता परीक्षा लीक: पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
4 of 5
पुलिस पूछताछ में एक आरोपी रणधीर ने बताया कि उसको फोन पर चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति का फोन आया है। उसने कहा कि दिल्ली के नंबर से आंसर-की आएंगी। फिलहाल पुलिस ने अमित और संदीप के मोबाइल से भी आंसर-की बरामद कर ली है।
टीचर पात्रता परीक्षा लीक: पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे
5 of 5
जींद के एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह साफ नहीं है कि युवकों ने कितने पैसे में आंसर- की ली है। जांच में यह पता चला है कि गिरफ्तार युवकों ने सीधे गिरोह के सरगना से आंसर-की नहीं ली है। इनके पास दूसरे या तीसरे नंबर पर आंसर-की आई है। जांच में सभी बातों का पता लगाया जाएगा।