फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC दे रहा है 10वीं पास को नौकरी, सुनहरे मौके का फायदा उठाएं

Mon, 15 Jan 2018 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन 10वीं पास को नौकरी दे रहा है। विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

2 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
भर्तियां जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और कई अन्य पदों पर होनी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2018 है। भर्तियां 200 से ज्यादा पदों के लिए होनी हैं। इनमें से जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के 61 और लैब असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

3 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवार प्रतिमाह 5200-20200 रुपये का पे-स्केल और 1800 रुपये का ग्रेड पे हासिल कर सकेंगे। वहीं लैब अटेंडेंट के 162 पदों पर भर्ती होगी। इनका प्रतिमाह वेतन भी 5200-20200 रुपये होगा और ग्रेड-पे 1900 रुपये होगा।

4 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट-
आवेदक का साइन्स स्ट्रीम से मेट्रिक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसे कॉलेज में 5 साल का एक्सपीरिएंस होना भी जरूरी है। लैब अटेंडेंट- आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और जनरल साइन्स स्ट्रीम से मेट्रिक पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
आयु सीमा- सिर्फ 17 से 42 वर्ष की उम्र के व्यक्ति ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.hssc.gov.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : demo photo
आवेदन फीस: जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये; महिला (हरियाणा निवासी) उम्मीदवारों के लिए 75 रुपये; SC/ BC/ SBC/ EBPG (हरियाणा निवासी, पुरुष) के लिए 35 रुपये और SC/ BC/ SBC/ EBPG (हरियाणा निवासी, महिला) उम्मीदवारों के लिए यह 18 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क 24 जनवरी 2018 नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें