आज हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड की कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चार टिप्स आजमाएं।
विज्ञापन
2 of 6
आधार कार्ड
बता दें कि लोग आधार कार्ड पर अपना नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि को ऑनलाइन या पोस्ट द्वारा दस्तावेज भेजकर अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अब आपको अलग-अलग पोर्टल पर विजिट नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यूआईडीएआई ने आधार से जुड़े कामों के लिए एक ही पोर्टल पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आधार कार्ड
यूआईडीएआई ने पोर्टल का यूआरएल भी बदल दिया है। अब यह uidai.gov.in की जगह https://uidai.gov.in/beta/ हो गया है। वहीं आधारकार्ड को बनवाने के लिए अब प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है। जगह-जगह कैंप लगाकर व ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसे बनाया जा रहा है। गलतियां होना लाजमी है, इसलिए यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में सुधार करने की सुविधा भी दी है।
4 of 6
aadhar
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 4 स्टेप फॉलो करने होंगे और मिनटों में आपका काम हो जाएगा। सबसे पहले, https://ssup.uidai.gov.in पर जाएं और अपना आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा फिल करें, फिर रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा उसे डाल दें। ऐसा करने से आप वेबसाइट पर लॉग इन हो जाएंगें।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar card
फिर एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपके नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि से संबंधित जानकारी भरनी होगी। इसके लिए अंग्रेजी या अपनी स्थानीय भाषा सिलेक्ट करनी होगी। फिर आप नई जानकारी भरकर सबमिट कर दें। डेटा अपडेट के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करें। यहां नई जानकारी से संबंधित दस्तावेज अटैच करने होंगे। फिर कंफर्म पर क्लिक कर दें।
एक विंडो खुलेगी, जिसमें दो ऑप्शन होंगे। दोनों में से एक पर क्लिक करके सब्मिट कर दें। जैसे ही सारी जानकारी अपडेट हो जाएगी, अपडेशन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा, जिसमें URN नंबर होगा। सबसे आखिर में आधार नंबर और URN नंबर डालें और लॉग आउट कर दें। फिर डेटा अपडेट के ऑप्शन पर जाएं और अपना आधार नंबर और URN नंबर डाल चेक कर लें।