फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है, तो खुद करें, 7 क्लिक करके जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Sat, 15 Sep 2018 09:31 AM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
passport
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो एजेंट के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं। खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं, पूरा प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
डेटऑफ बर्थ के लिए 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस। (इनमें से कोई एक दस्तावेज)। पते के प्रमाण के लिए बिजली या पानी का बिल, राशन कार्ड, इनकम टैक्स विभाग का असेसमेंट ऑर्डर, वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक। एनेक्चर फार्मेट-1: भारत की नागरिकता और क्रिमिनल रिकार्ड न होने का एफिडेविट।
विज्ञापन

3 of 8
passport - फोटो : demo
तत्काल पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
पता प्रमाण पत्र। इसमें आवेदक आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, बैंक पासबुक, बिजली या पानी का बिल, परिवार में किसी व्यक्ति का पासपोर्ट आदि दे सकता है। आयु प्रमाण पत्र। कक्षा दस का बोर्ड सर्टिफिकेट मान्य। एक मजिस्ट्रेट से शपथ प्रमाण पत्र। वह लिखकर देगा कि वह संबंधित व्यक्ति को भली प्रकार जानता है। उसका रिकॉर्ड खराब नहीं है। सामान्य से दो हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क।

 

4 of 8
इंडियन पासपोर्ट
गलत जानकारी दी तो कानूनी पचड़े में फंसेंगे
पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, अगर किसी आवेदन की जानकारी गलत निकली तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। हो सकता है पासपोर्ट कभी बन नहीं न पाएं। चालू वर्ष में अब तक पासपोर्ट विभाग ने 30 हजार से अधिक तत्काल पासपोर्ट बनाए हैं। पासपोर्ट आवेदकों को देने के बाद विभाग दी गई जानकारियों की जांच कराता है। यह रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। जांच में पाया गया है कि 540 आवेदकों ने गलत जानकारियां दीं हैं। 20 फीसदी ऐसे आवेदक हैं, जिन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। यह आवेदक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के हैं।
विज्ञापन

5 of 8
इंडियन पासपोर्ट
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। चालू वर्ष में तत्काल पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 540 लोगों ने गलत जानकारियां दी हैं। कई आवेदकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन सभी के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। यह अब दोबारा पासपोर्ट नहीं बनवा सकेंगे।
- शिबास कबिराज, क्षेत्रीय पारपत्र अधिकारी, चंडीगढ़
विज्ञापन

6 of 8
इंडियन पासपोर्ट
खुद कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
passportindia.gov.in की वेबसाइट पर जाएं। नए यूजर पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं। यहां पासपोर्ट सेवा पर क्लिक करें। अपना शहर चुनें और जानकारी भरें। जब ये स्टेप पूरा हो जाए तो रजिस्टर पर क्लिक करें। अब पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाएं। लॉगइन पर क्लिक करें, ईमेल आई लिखकर शुरू करें। अब अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट पर क्लिक करें। यहां आपके पास दो विकल्प हैं- एक फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। दूसरा, फॉर्म ऑनलाइन ही भरकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन

7 of 8
पासपोर्ट ऑफिस
अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो ऑनलाइन फॉर्म वाला ऑप्शन चुनें। इस पर क्लिक करने के बाद नए पासपोर्ट, सामान्य, और 38 पेज  चुनना होगा। अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार जानकारी भरकर आगे जाएं। अगले पेज पर निजी जानकारियां देनी होंगी, जो आपके डोक्यूमेंट के मुताबिक ही होनी चाहिए। सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। अपना फॉर्म सेव हो जाएगा। फिर आप अपना फॉर्म व्यू कर सकते हैं। फिर रेडियो बटन पर क्लिक करें। इसके बाद पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट पर क्लिक करें।
विज्ञापन

8 of 8
पासपोर्ट
ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके आगे जाएं। पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सूची में से अपने नजदीकी केंद्र को चुनें। इसमें तारीख और समय भी चुनना होगा। फिर इमेज में बने शब्द को टाइप करके आगे जाएं। पे और बुक अप्वाइंटमेंट ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें। पेमेंट वाला प्रोसेस पूरा हो जाए तो फिर पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाए। यहां अप्वाइंटमेंट कंफर्मेशन पर क्लिक करें। यहां पर आपको अपनी अप्वाइंटमेंट की तारीख, टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं। इसकी जरूरत केंद्र में एंट्री के लिए पड़ेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें