फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रॉक स्टार बाबा की मूवी रिलीज, ढोल नगाड़ों संग नाचते हुए पहुंचे दर्शक

Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
रॉक स्टार बाबा राम रहीम की मूवी 'हिंद का नापाक को जवाब' शुक्रवार को रिलीज हो गई और उनके समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
फिल्म देर रात एक बजे रिलीज की गई और रात में ही पहला शो रखा गया। फिल्म देश-विदेश की 3500 से अधिक स्क्रीनों पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू, मल्यालम व अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज हुई। बड़ी संख्या में बाबा के समर्थक फिल्म देखने थियेटर पहुंचे। फिल्म देखने के लिए एक दिन पहले ही उनके अनुयायी सिरसा पहुंच गए थे। देर रात सभी  ढोल पर डांस करते हुए थियेटर पहुंचे और फिल्म का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
फिल्म देश-विदेश की 3500 से अधिक स्क्रीनों पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू, मल्यालम व अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज हुई। फिल्म में पूज्य गुरुजी ने अदाकारी सहित फिल्म निर्माण से संबंधित 43 विभिन्न विद्याओं में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं, जबकि उनकी सुपुत्री हनीप्रीत इन्सां ने भी अदाकारी व फिल्म निर्माण से संबधित 22 भूमिकाएं अदा की है,जोकि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई है।

4 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
रिलीज होने से पहले ही इस मूवी के नाम 5 रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे, जिनमें एक साथ सर्वाधिक लोगों द्वारा स्गिनेचर स्टैप करना, देशभक्ति की शपथ लेना और सर्वाधिक लोगों के साथ ट्रेलर लांच। फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह पूर्व ही देश के विभिन्न राज्यों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी। शुक्रवार को सभी स्टेशनों पर पहले दिन फिल्म के सभी शो हाऊसफुल रहे।
विज्ञापन

5 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
जैसे-जैसे प्रशंसक फिल्म देखकर कर थिएटर (सिनेमा घरों) से बाहर आ रहे थे, उनके मुंह पर एक ही नाम था शेर-ए-हिंद, शेर-ए-हिंद। सभी फैन्स फिल्म में गाए गए गाने 'जंग है हमरी आतंकवाद से', 'सिस्टम हिल गया', 'थैंक्यू फॉर दैट', 'ये जाना तूझे पाके...' गुनगुना रहे थे। सभी प्रशंसक ढोल की थाप पर नाचकर साथ-साथ फिल्म के डायलॉग व गाने बोल रहे थे। सभी थिएटर शेर-ए-हिंद के नाम से गूंजते दिखाई दिए।
विज्ञापन

6 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' पूरी तरह से देशभक्ति से ओतप्रोत है। फिल्म में जेहाद के नाम पर आतंक फैलाने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने कैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर खत्म किया। इसके बाद पूज्य गुरु जी एक वीर सैनिक (शेर-ए-हिंद) के रूप में पाक में जाकर आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने का काम करते हैं। फिल्म में दर्शाए गए सीन प्रशंसकों में देशभक्ति का जोश भर गए।

 
विज्ञापन

7 of 10
राम रहीम की मूवी हिन्द का नापाक को जवाब देखने पहुंचे लोग
फिल्म का ट्रेलर भी अलग अंदाज में रिलीज किया गया ​था। राम रहीम आर्मी टैंक पर सवार होकर अपने अनुयायियों के बीच पहुंचे थे। एक साथ पौने तीन करोड़ लोगों ने ट्रेलर देखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस दौरान एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया था। वहीं ऐलान किया गया था कि फिल्म की कमाई से बोन बैंक (हड्डियों का बैंक) स्थापित किया जाएगा। जिसके माध्यम से हड्डी रोगों से प्रभावित लोगों को कृत्रिम की जगह प्राकृतिक हड्डी मिल सकेगी।

8 of 10
गुरमीत राम रहीम की फिल्म हरियाणा में टैक्स फ्री
हकीकत एंटरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस मूवी को उनकी बेटी हनीप्रीत इंसां ने निर्देशित किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक नया नया संदेश भी दुनिया को दिया है। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

9 of 10
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई इस फिल्म में गुरूमीत राम रहीम के साथ इस बार उनकी बेटी हन्नीप्रीत भी है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। जहां बताया गया है कि धर्म और जेहाद के नाम पर किस तरह आतंकवाद फैलाया जा रहा है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में हैं।
विज्ञापन

10 of 10
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
बता दें ​कि बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें