आपने कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन इस 11 साल की लड़की के जोखिम भरे करतब देखकर आपका मुंह और आंखें खुली रह जाएंगी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
ये गजब के करतब पंजाब के अबोहर में देखने को मिली। इस लड़की की उम्र महज 11 साल है, लेकिन परिवार के खातिर ये ऐसे खतरनाक करतब दिखाने को मजबूर है। इसे देखकर लोग दांतों दले ऊंगलियां दबा लेते हैं। हालांकि, उसके पिता भी बचपन में ऐसा ही करते थे। लड़की का नाम ज्योति है और उसका कहना है कि दो वक्त की रोटी के लिए उसे ये करना पड़ता है और पिछले कई सालों से इनके परिवार में यही काम होता आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
ज्योति ने बताया कि वह मूल रुप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और इस समय बठिंडा में रह रहे हैं। उसके पिता का नाम गौरी शंकर है और वे दो भाई दो बहनें हैं। वह 8वीं कक्षा में पढ़ती है और पूरे परिवार का पालन पोषण करने के लिए रस्सी पर पैरों के बल वो करतब दिखाती है। हालांकि उसे पढ़ाई के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता, क्योंकि रोजी रोटी कमानी भी जरूरी है। इसलिए सारा दिन दिमाग में करतब घूमते रहते हैं।
4 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
ज्योति ने बताया कि वह करतब दिखाकर रोज लगभग 500 रुपए कमा लेती है। आजकल वे अबोहर में करतब दिखा रहे हैं। ज्योति के पिता गौरी शंकर कहते हैं कि लोगों के लिए बेटियां क्या होती हैं, इसके बारे में वो कुछ नहीं कह सकता, लेकिन उसकी ज्योति परिवार के लिए एक ऐसी मिसाल है। उसके समर्पण को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकता। गौरी शंकर कहते हैं कि वे उसकी शादी करना चाहते हैं, जिसके लिए वे सभी पैसा जुटा रहे हैं।
गौरी शंकर बताते हैं कि पिछले 50 साल से उनका परिवार यही काम करता आ रहा है। वे छोटी उम्र से ही यह काम करने लगे थे और अब बेटी सीख गई है। दूसरा बच्चों से ये करतब दिखाने की वजह है वजन कम होना। इस उम्र में वजन कम होता है, इसलिए रस्सी पर चलना आसान रहती है। गौरी शंकर बताते हैं कि वे बेटी को खूब पढ़ाना भी चाहते है, इसके लिए वे उसे हर रोज स्कूल भी भेजते हैं।