रिंग में अच्छो-अच्छों को पटखनी देने वाली गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान अब डांस करती हुई नजर आएंगी, वो भी पति के साथ। इन्हें नच बलिए का ऑफर मिला है।
विज्ञापन
2 of 8
पहलवान गीता फौगाट
हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से चर्चा में आई पहलवान गीता फौगाट की। स्टार प्लस पर शुरू होने वाले सेलेब्रिटी कपल डांस शो नच बलिए के नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए इन्हें पति के साथ बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर का कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि वे अभी इस पर सोच विचार कर रही हैं। परिवार से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
पहलवान गीता फौगाट
इस बात का खुलासा गीता फौगाट ने बुधवार को सिवानी मंडी में चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में पहलवान महाबीर सिंह फौगाट कुश्ती खेल नर्सरी के उद्घाटन के अवसर पर किया। कार्यक्रम में वे अपने पिता महावीर फौगाट और बहन बबीता फौगाट के साथ पहुंची थीं। पूर्व पहलवान महाबीर फौगाट और गीता व बबीता पहलवानों को ढोल-नगाड़ों के साथ मंच पर लाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोरदार स्वागत किया।
4 of 8
पहलवान गीता फौगाट
फौगाट बहनों ने यहां स्कूल की पहली खेल नर्सरी के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुश्ती में देश के लिए जीते गए मेडल से वो शोहरत और नाम नहीं मिला जितना दंगल फिल्म से उन्हें न केवल पहचान मिली है बल्कि पूरे देश में मान सम्मान मिला है। जिससे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने पहलवानी में हरियाणा तथा द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर सिंह फौगाट का लोहा माना है।
विज्ञापन
5 of 8
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
गीता ने कहा कि जब वह देश के लिए पदक लेकर आई थी उससे उससे इतना नाम और सम्मान नहीं मिला जितना उनके जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म दंगल के रिलीज होने पर मिला है। दंगल फेम की धाकड़ गर्ल गीता ने कहा कि इस खेल नर्सरी में अपने पिता पहलवान महाबीर फौगाट और बहनों के साथ समय-समय पर आएंगी और पहलवानों को दांव-पेंच भी सिखाएंगी।
विज्ञापन
6 of 8
फौगाट बहनें
इस दौरान गीता भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा कि शुरू में सुविधाओं के अभाव में उन्होंने अपने पिता से कुश्ती के गुर सीखें और मिट्टी में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। गीता और बबीता के पिता और द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर पहलवान ने कहा कि उनका सपना है कि हरियाणा के हर गांव में गीता और बबीता जैसी पहलवान पैदा हों और उनको सही मार्गदर्शन मिले। वे खुद यहां आकर पहलवानों के परखेंगे तथा पहलवानी के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
फौगाट बहनें
कार्यक्रम के दौरान फौगाट बहनों ने जाट आरक्षण आंदोलन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे भले ही जाट आरक्षण के पक्षधर हैं लेकिन इसकी आड़ में होने वाले किसी भी दंगे से वे सहमत नहीं हैं। पहलवान महावीर फौगाट और खुद गीता व बबीता ने कहा कि पहले भी आरक्षण के नाम पर पूरा हरियाणा जल गया और समाज में बंटवारे की नौबत आ गई थी। फौगाट परिवार ने ने कहा कि कोई भी समाज अपने हक की लड़ाई शांतिपूर्वक ढंग से लड़ने का अधिकारी है।
दंगल को मिली भारी सफलता के बाद उनके नाम से दंगल 2 फिल्म में किरदार अदा करने के सवाल पर गीता ने कहा कि उनका सारा ध्यान पहले अपने खेल पर रहेगा। वे 2020 तक देश को ओलंपिक दिलवाने पर ही अधिक ध्यान देंगी और उसके बाद ही हम चाहेंगे कि हम पर दंगल 2 बने। पहलवान महावीर फौगाट और गीता फौगाट ने खेलों के मामले में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में न केवल मौजूदा भाजपा सरकार बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार को भी बराबर के अंक दिए।