फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

Fri, 20 Nov 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सेक्टर 22 में बेसमेंट में बने मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों के मोबाइल और एसेसरीज जल कर राख हो गईं। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

2 of 7
सेक्टर 22 में मोबाइल शॉप में वीरवार सुबह आग लगने से लाखों के मोबाइल और एसेसरीज जल कर राख हो गईं। आग सुबह करीब 10 बजे मार्केट के  एससीओ नंबर 1030-31 के बेसमेंट में लगी । मौकेपर पांच फायर बिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया । फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने से बेसमेंट में बने 14 केबिनों में से दो जलकर राख हो गए। दोनों केबिन में मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज थी।

विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

3 of 7
आसपास के लोगों ने बेसमेंट से धुंआ उठता देख कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों का कहना है कि फोन करने के पांच मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया । फायर अफसर गुरमुख मुल्तान ने बताया कि फायर विभाग में आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर आई, जिसके बाद मौके पर दो फायरटेंडर सेक्टर 17 और एक -एक फायर टेंडर सेक्टर 11 और 38 फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए पहुंचे।

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

4 of 7
बाद में एक वाटर बूजर भी मौके पर भेजा गया। करीब आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। फायर विभाग की प्राथमिक जांच में आग लगने के पीछे कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों का पता तो जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।  हालांकि बेसमेंट में फायर सेफ्टी उपकरण लगे तो थे पर आग लगने के वक्त काम नहीं किए।

विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

5 of 7
फायर विभाग बेसमेंट में लगे उपकरणों की जांच कर रही  है। बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक बेसमेंट में कोई कमर्शियल एक्टिविटी भी नहीं की जा सकती पर यहां बाकायदा केबिन बना कर मोबाइल और उसकी एसेसरीज बेची जा रही थीं । मार्केट में पार्किंग की भीड़भाड़ की वजह से आग लगने वाली जगह तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी दिक्कत आई। दमकल कर्मियों ने रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हाथों से उठाकर किनारे किया।

विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

6 of 7
अफसरों का कहना है कि सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट में भी अगर आग लग जाए तो फायरटेंडर्स को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह सेक्टर 19 की सदर बाजार में भी आग लगने की स्थिति में भी दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रशासन ने शहर के बाजारों में इमरजेंसी सर्विसेस के लिए ऐलो लाइन बनाई थी जिसको खाली रखने को कहा था पर अब मार्केटों में पार्किंग में कही भी ऐलो लाइन नहीं दिखती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा

7 of 7
पहले भी मार्केट में हो चुके हैं हादसे 
2008 में मार्केट में लगी आग में फायर कर्मी ने अपनी जान गंवाई थी, 2009 में मार्केट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी, 2011-12 में भी इसी मार्केट में भयंकर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें कई दुकानों को नुकसान पहुंचा था, 2014 में सेक्टर 17 की नाइलिट बिल्डिंग में लगी आग में दो फायर कर्मियों की जान गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें