ऑडी और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
ऑडी-स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, मन विचलित करेंगी तस्वीरें
2 of 5
हादसा चंडीगढ़ में सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी स्कूल के पास लाइट प्वाइंट पर हुआ। हादसे में ऑडी सवार महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऑडी-स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, मन विचलित करेंगी तस्वीरें
3 of 5
पुलिस के अनुसार ऑडी में पंचकूला के सेक्टर-7 की महिला डॉक्टर सीमा और उनका ड्राइवर दिनेश था। सीमा सेक्टर-9 स्थित अपने रिवाइवा क्लिनिक से घर आ रही थी। तभी ऑडी के दरवाजे की तरफ स्कॉर्पियो आकर टकराई। टक्कर के इसके बाद ऑडी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर जा चढ़ी और टेलिफोन पोल से जा टकराई।
ऑडी-स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, मन विचलित करेंगी तस्वीरें
4 of 5
हादसे में डॉक्टर सीमा सीमा बुरी तरह जख्मी हो गईं, जबकि ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। डाक्टर सीमा को भूपेंदर नाम के एक व्यक्ति ने पीजीआई भर्ती करवाया।
ऑडी-स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, मन विचलित करेंगी तस्वीरें
5 of 5
वहीं स्कॉर्पियो राजीव गोयल चला रहा था और वह सेक्टर-7 से गवर्नर हाउस की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गई लेकिन राजीव को कोई चोट नहीं आई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।