फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

Sat, 17 Oct 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
एक कार में युवक और महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर में गोलियां लगी थी। देखिए खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

2 of 8
एक कार में युवक और महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर में गोल‌ियां लगी थी। दिल दहला देने वाली वारदात हरियाणा के रेवाड़ के कोसली इलाके में घटी। रेवाड़ी के गांव गुडियानी और जाटूसाना के बीच नेहरू केनाल की पटरी पर शुक्रवार को एक कार में युवक और महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव ड्राइविंग सीट और महिला का शव ड्राइवर के बराबर की सीट पर मिला।

विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

3 of 8
दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी और दोनों एक-दूसरे की ओर झुके हुए थे। पुलिस को कार के अंदर एक पिस्टल, कारतूस के चार खोल और दो मोबाइल भी पड़े मिले। पुलिस हालांकि इसे पहली नजर में आत्महत्या मान रही है लेकिन हालात के मद्देनजर हत्या या ऑनर किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है।

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

4 of 8
मृतका के पति ने युवक पर पत्नी के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। गांव गुडियानी-जाटूसाना के बीच से निकलने वाली नेहरू कैनाल की पटरी पर सफेद रंग की आल्टो कार (एचआर 13 एफ 5252) सुबह से खड़ी देखी गई। आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें दो शव लहूलुहान हालत में मिले। गांववालों के सूचना देने पर कोसली और जाटूसाना थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

5 of 8
कार में युवक और महिला के शव के साथ ही दो मोबाइल, महिला का वोटर कार्ड, कुछ दवाइयां, 32 बोर का पिस्टल मिला। महिला को दो से अधिक गोली लगीं थीं। उसके वोटर कार्ड से पता चला है कि उसका नाम सुनीता है और वह भिवानी की रहने वाली है। उसकी शादी बहादुरगढ़ के सेक्टर सात में रहने वाले पवन कुमार के साथ हुई थी। वहीं मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ़ के ही जयबीर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत गोली लगने से हुई है।

विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

6 of 8
घटनास्थल थाना जाटूसाना क्षेत्र का होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सुनीता का साढ़े तीन साल का एक बेटा है तो जयवीर भी एक बच्चे का पिता था।  प्रापर्टी का व्यापार करने वाला जयबीर बहादुरगढ़ नगर परिषद के वार्ड-28 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। थाना जाटूसाना प्रभारी नरेंद्र के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या-आत्महत्या का राज खुल पाएगा।

विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

7 of 8
सुनीता के पति पवन कुमार ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में है। भिवानी निवासी दलबीर की बेटी सुनीता के साथ उसकी शादी 2011 में हुई थी। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले जयबीर गुलिया ने उसका परिवार उजाड़ दिया। वह सुनीता को परेशान कर रहा था। पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन एक नहीं सुनी गई।

विज्ञापन

कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें

8 of 8
पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुनीता झज्जर उपायुक्त को शिकायत देने जा रही थी तो रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया। सुनीता न घर पहुंची और न ही डीसी आफिस। उसने 109 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाये खुद ही पत्नी को ढूंढने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें