फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जिस हनीप्रीत को पुलिस 38 दिनों तक ढूंढ़ती रही, वह इस घर में छुपी थी

Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस ने 38 दिन हनीप्रीत को कहां-कहां नही ढूंढ़ा। बिहार, राजस्थान से लेकर नेपाल तक पुलिस ने खंगाल दिया लेकिन वो तो इस घर में छुपी हुई थी। देखिए
विज्ञापन

2 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम वीरवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर बठिंडा पहुंची। एसआईटी की अगुवाई पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार कर रहे थे। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट सुखबीर सिंह बराड़ की ड्यूटी भी लगाई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
सबसे पहले टीम दोनों को सदर थाना रामपुरा ले गई, वहां पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी। सुखदीप कौर की निशानदेही पर टीम शहर के आर्य नगर स्थित उस मकान में गई, जहां पर हनीप्रीत सुखदीप के साथ काफी दिनों तक रुकी थी। यहां लोगों और डेरा समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। 

4 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ के अनुसार हनीप्रीत ने एसआईटी को बताया कि वह 25 दिनों तक उक्त मकान में रही है। इसके अलावा उनको कोई अन्य जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
पता चला है कि एसआईटी ने उक्त मकान से तीन मोबाइल सिम बरामद किए हैं, उनसे हनीप्रीत ने विदेशों में ही कॉल की है। इसकी डिटेल पहले से ही एसआईटी ने हासिल कर ली थी। पंचकूला के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में अगर कोई भी बड़ा व्यक्ति मामले से जुड़ा पाया जाता है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। करीब दो घंटे तक उक्त मकान में रुकने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
सुखदीप के रिश्तेदार फार्मासिस्ट का मकान
आर्य नगर स्थित मकान सुखदीप के करीबी रिश्तेदार फार्मासिस्ट नैब सिंह का है। वह केंद्रीय जेल बठिंडा में तैनात है। यह भी पता चला कि उक्त मकान को डेरे के नाम करवा दिया था। मकान हनीप्रीत के आने से पहले खंडहर बना हुआ था, लेकिन जैसे ही उसके ठहरने का बंदोबस्त होना शुरू हुआ तो मकान को रंग रोगन करवा दिया गया। साथ ही बाकी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें