हनीप्रीत विश्व मानचित्र से देश का नाम मिटाना चाहती थी। पूछताछ में उसने साजिश रचने के तीन ऐसे कारण बताए, जानकर सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
2 of 7
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, हनीप्रीत ने साजिश रची, क्योंकि वह राम रहीम को जेल भेजने का बदला लेना चाहती थी। दूसरा, उसने भारत को विश्व के मानचित्र से मिटाने की कसम खाई थी। इस साजिश में डॉ. आदित्य इंसां समेत देशद्रोह मामले के सभी आरोपी शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 7
हनीप्रीत इंसां
एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, हनीप्रीत विदेश में बसकर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होकर भारत का नाम मिटाना चाहती थी। खुद को देशप्रेमी कहने वाले गुरमीत और हनीप्रीत के खुलासे ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं।
4 of 7
फाइल
पुलिस की चार्जशीट में हनीप्रीत द्वारा कबूली गई एक-एक बात का जिक्र है। कबूलनामे के मुताबिक हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा और गुरमीत राम रहीम को फरार करवाने की साजिश रचने का जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
हनीप्रीत
पुलिस को दिए गए अपने बयान में हनीप्रीत ने कहा है कि उसने हिंसा, आगजऩी, तोड़फोड़ और खून-खराबा इसलिए करवाया था, ताकि पुलिस का ध्यान गुरमीत से हट जाए और वह उन्हें लेकर नेपाल के रास्ते विदेश चली जाए।
विज्ञापन
6 of 7
हनीप्रीत इन्सां
एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, हिंसा में शामिल डेरा समर्थकों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला बोलने का प्लान भी हनीप्रीत ने ही बनाया था। हनीप्रीत ने ही डेरे में मौजूद समर्थकों को हथियार और लाठियां, डंडे, डीजल और पेट्रोल मुहैया करवाया गया था।
गौरतलब है 25 अगस्त को साध्वी रेप केस में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा हुई थी, जिसमें कई लोग मारे गए। हिंसा की आग हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली तक पहुंच गई थी। जहां बसों, रेलवे स्टेशनों व अन्य सरकारी संपत्तियों को जलाया गया था।