फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए पहेली बनी हनीप्रीत, जानिए इनका गिरफ्तार होना इतना जरूरी क्यों?

Tue, 12 Sep 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पुलिस के लिए एक पहेली बन गई है। जानिए हनीप्रीत की गिरफ्तारी इतनी जरूरी क्यों है?
विज्ञापन

2 of 8
हनीप्रीत इंसां - फोटो : SELF
राम रहीम की फरार 'लाडली' हनीप्रीत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हरियाणा एटीएस के निर्देश पर नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती सभी थाना, पुलिस चौकी और पुलिस चेकपोस्ट पर हनीप्रीत की फोटो लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
दरअसल, डेरामुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक ऐसी कड़ी है, जेा डेरा सच्चा सौदा में डेरामुखी द्वारा किए जा रहे कृत्यों की खास राजदार है। वर्ष 2011 से डेरामुखी के ज्यादा नजदीक आई हनीप्रीत डेरामुखी के हर छोटे-बड़े राज से वाकिफ है।

4 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इसलिए ​महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। ताकि इन रास्तों से हनीप्रीत नेपाल ना जा सके। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा इलाके में कई जगह छापे मारे थे। 
विज्ञापन

5 of 8
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
अब जानिए हनीप्रीत की गिरफ्तारी जरूरी क्यों? दरअसल, एमएसजी सीरिज वाली फिल्मों के जरिए डेरे का काला धन भी सफेद करने का तिकड़म भी हनीप्रीत ने ही लड़ाया था। इसके अलावा डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद उसे भगाने की साजिश में भी हनीप्रीत ही महत्वपूर्ण कड़ी थी। 
विज्ञापन

6 of 8
Honeypreet Insan
पुलिस उसे इस साजिश का मास्टरमाइंड भी समझ रही है। इसलिए कई ऐसे राज है, जिसके उजागर होने के लिए हनीप्रीत का मिलना जरूरी है। लेकिन दूसरी ओर, हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत को लेकर टेंशन भी है। 
विज्ञापन

7 of 8
Honeypreet Insan
क्योंकि खुफिया एजेंसियों का ये भी इनपुट है कि राजदार होने की वजह से हनीप्रीत को डेरा तंत्र से जान का भी खतरा है। हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि हनीप्रीत की तलाश के लिए अब कई बड़ी एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है, नेपाल पुलिस भी संपर्क में हैं और वहां भी उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
Honeypreet Insan
​डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत कौर गायब हो गई है। उसके नेपाल जाने की संभावनाओं के चलते हरियाणा पुलिस यहां भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंची थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर टीम वापस लौट आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें