फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों जेल में बंद राम रहीम को डुप्लीकेट बता रहे लोग, एक बड़ा कारण?

Tue, 12 Sep 2017 09:36 AM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Ram Rahim
साध्वी रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहा शख्स डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम नहीं, बल्कि उनका डुप्लीकेट हैं। इसका एक बड़ा कारण ये भी हो सकता है, जानिए सच्चाई..
विज्ञापन

2 of 8
Ram Rahim - फोटो : File Photo
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में सर्च के दौरान मिला स्किन बैंक सवालों के घेरे में है। जो सुविधा रोहतक के पीजीआई जैसे संस्थान में नहीं है उसका एक डेरे के अस्पताल में होना चौंकाने वाला है। जानकार बताते हैं कि स्किन का प्रयोग कास्मेटिक रिपेयर के साथ ही प्लास्टिक सर्जरी में किया जाता है। हालांकि, इसके लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है। ऐसे में डेरे के अस्पताल में स्किन बैंक होना कई आशंकाओं को जन्म देता है।
विज्ञापन

3 of 8
गुरमीत राम रहीम
यह भी हो सकता है कि डोनेटेड स्किन की तस्करी की जा रही हो। यह भी संभव है अस्पताल में ही कास्मेटिक सर्जरी का कारोबार किया जा रहा हो। एक आशंका यह भी है कि गुरमीत राम रहीम ने कानून के शिकंजे से बचने के लिए खुद का डुप्लीकेट तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल किया हो। इससे गुरमीत के डुप्लीकेट होने की आशंकाओं को भी बल मिलता है।

4 of 8
Ram rahim
स्किन स्पेशलिस्टों की मानें तो मुंबई में साल 2009 में एक स्किन बैंक स्थापित हुआ था। इस बैंक के पास 1000 से ज्यादा स्किन का स्टाक है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार बैंक के स्किन का प्रयोग कास्मेटिक रिपेयरिंग में किया जाता है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी जैसी चिकित्सा में प्रयोग के लिए कुछ डॉक्यूमेंटेड नहीं है। वहीं, कुछ प्लास्टिक सर्जन इस बात से भी इनकार नहीं करते कि डोनेट की गई स्किन से प्लास्टिक सर्जरी संभव नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
राम रहीम
पीजीआईएमएस के पूर्व बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरबी सिंह का कहना है कि एवरीथिंग इज पॉसिबिल इन मेडिकल साइंस। बस स्किन लेने वाले व्यक्ति की जांच जरूरी होती है कि वह किसी संक्रमित रोग से तो ग्रस्त नहीं है। एक्सपर्ट ही स्किन को बैंक में प्रिजर्व कर सकते हैं। इसे चार डिग्री तापमान पर तीन सप्ताह तक जीवित रखा जा सकता है। यदि लाइव फ्रिज करना है तो ड्राइ फ्रोजन सिस्टम में रखना होता है, इससे महीनों तक स्किन को जीवत रख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Ram Rahim
विज्ञान का यूज और मिस यूज संभव है, यह तो करने वाले पर निर्भर है। स्किन मृत और जीवत व्यक्ति दोनों की ले सकते हैं। इसे वापस आने में तीन सप्ताह का समय लगता है। इसके बाद दुबारा स्किन ली जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मलिक का कहना है कि स्किन बैंक लेटेस्ट कांसेप्ट है। इसका प्रयोग कास्मेटिक सर्जरी में होता है। मुख्य रूप से स्किन छह तरह की होती है। इसका प्रयोग सामान्य रूप से स्किन डैमेज होने की स्थिति में रिपेयरिंग के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम - फोटो : social media
डीएनए जांच ही बता सकती है चेहरे का सच
कास्मेटिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी विज्ञान के माध्यम से कुछ भी संभव है, लेकिन अकेले इसके बल पर कहना कि किसी व्यक्ति विशेष का डुप्लीकेट तैयार हो सकता है यह संभव नहीं है। यदि गुरमीत राम रहीम के बारे कोई संदेह है तो सभी जांचों के साथ डीएनए जांच करना अनिवार्य होगा। एक्सपर्ट का दावा है कि कोई भी सर्जरी किसी को पूरी तरह नहीं बदल सकती।
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim
नेत्र बैंक का रिकार्ड खंगाला जाना चाहिए
डेरा सच्चा सौदा के अंदर मिले नेत्र बैंक का रिकार्ड खंगाला जाना चाहिए। एक तरफ कॉर्निया के जरूरतमंदों की लंबी कतार है, जबकि डेरे में काफी संख्या में कॉर्निया रखा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली और महानगरों में तो कुछ निजी अस्पतालों में कॉर्निया पैसे से मिल जाता है। जबकि सरकार के रिकार्ड में वेटिंग लिस्ट लंबी है। यह जांच का विषय है कि आखिर डेरा का अस्पताल कॉर्निया लाता कहां से है? एक्सपर्ट की मानें तो मृत्यु पश्चात किसी भी व्यक्ति की आंखों का कॉर्निया लिया जाता है। इसके बाद उसे जरूरत के हिसाब से किसी जरूरतमंद की आंखों में प्रत्यारोपित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें