फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'महलों' में रहने वाली हनीप्रीत की अंबाला जेल में कैसे कटी पहली रात?

Sun, 15 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत - फोटो : File Photo
मच्छरों के कारण हनीप्रीत सेंट्रल जेल में पूरी रात सो नहीं पाई। बैरक में वह ज्यादातर समय चुप रही। कभी-कभी अपने आप से बातें करती रही। उसने कई बार कहा कि मुझे उसी जेल में भिजवा दो जहां पापा बंद हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan Arrest
रात में हनीप्रीत ने बीमार होने की शिकायत की तो उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। शनिवार सुबह हनीप्रीत को नाश्ते में चाय और ब्रेड दी गई, जिसे उसने बेमन से खाया। दोपहर का खाना भी अनमने से किया। जेल प्रशासन हनीप्रीत को पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि उसे पापा वाली जेल में भिजवा दो। वह बहुत बीमार रहते हैं। वह बेकसूर हैं। उन्हें फंसाया गया है। वहीं, जेल में हनीप्रीत पर नजर रखने के लिए एक महिला नंबरदार को तैनात किया गया है।

4 of 6
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हनीप्रीत की चक्की में ही टायलेट की व्यवस्था है। उसे इस्तेमाल करने के लिए दो कंबल दिए गए हैं। दैनिक उपयोग की चीजें दी गई हैं, जिसमें थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हनीप्रीत - फोटो : SELF
शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत 
शुक्रवार रात हनीप्रीत थकी हुई लग रही थी। इसी कारण उसने जेल में मेडिकल चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम को खून के सैंपल देने से मना कर दिया। शनिवार सुबह डॉक्टरों की टीम सेंट्रल जेल गई और हनीप्रीत के खून के नमूने लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
हनीप्रीत ने डॉक्टरों से शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत की है। शाम तक ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आ गई, जो सामान्य थी। वहीं, जेल की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने के लिए आईजी जेल जगजीत सिंह अंबाला पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बात की और स्टाफ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बता दें कि जेल में इस समय हनीप्रीत सहित डेरे के करीब 470 समर्थक बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें