फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए जेल जाने के बाद हनीप्रीत ये क्या कह रही है, ऐसे कटी पहली रात

Mon, 16 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Honeypreet Insan Arrest
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को अंबाला जेल में रखा गया है, लेकिन जेल में पहले दिन उसने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan Arrest
अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचते ही हनीप्रीत ने गुजारिश की मुझे उसी जेल में भिजवा दो जहां पापा बंद हैं। हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि मेरे पापा बहुत बीमार रहते हैं। वह बेकसूर हैं। उन्हें फंसाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
जेल में पहली रात मच्छरों के कारण हनीप्रीत सो नहीं पाई। रात में हनीप्रीत ने बीमार होने की शिकायत भी की तो उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। शनिवार सुबह उसके खून के नमूने लिए गए। हनीप्रीत ने शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत की है। शाम तक ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आ गई, जो सामान्य थी।

4 of 6
हनीप्रीत की पेशी
शनिवार सुबह हनीप्रीत को नाश्ते में चाय और ब्रेड दी गई, जिसे उसने बेमन से खाया। दोपहर का खाना भी बेमन से खाया। जेल प्रशासन हनीप्रीत को पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध करा रहा है। हनीप्रीत की चक्की में ही टायलेट की व्यवस्था है।
विज्ञापन

5 of 6
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
सूत्रों के अनुसार, जेल में हनीप्रीत पर नजर रखने के लिए एक महिला नंबरदार को तैनात किया गया है। हनीप्रीत को दो कंबल के साथ दैनिक उपयोग की चीजें दी गई हैं, जिसमें थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास शामिल हैं। जेल में इस समय हनीप्रीत सहित डेरे के करीब 470 समर्थक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
हनीप्रीत के जेल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को आईजी जेल जगजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बात की और स्टाफ को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें