जो हनीप्रीत राम रहीम की सबसे लाडली थी, वह पुलिस के लिए मोस्टवांटेड कैसे बन गई, इसे लेकर कई वजहें सामने आ रही हैं। देखिए
विज्ञापन
2 of 9
Honeypreet Insan
माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत की भी 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हिंसा की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
4 of 9
Honeypreet Insan
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत के बाहर की एक वीडियो में हनीप्रीत ने किसी को भाई के नाम से बुलाया था। उसी दिन एक सुरक्षा कर्मी ने भी हनीप्रीत को दीदी के नाम से पुकारा था। इसी घटना के दौरान आरोपी सुरक्षा कर्मियों ने कहा था पिता जी को जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
5 of 9
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
आखिरकार, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के तहत तो कहीं ऐसा नहीं हो रहा था कि सभी एक दूसरे को रिश्तेदारों की संज्ञा देते हुए पुकार रहे थे। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की भी छानबीन कर रही है कि यह भी कोई कोडवर्ड तो नहीं था।
विज्ञापन
6 of 9
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आई उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं लगा है। राम रहीम के साथ रोहतक में नजर आने के बाद से वह न तो डेरे में मिली है और न ही डेरा प्रमुख के परिजनों के साथ दिखाई दी। चर्चा थी कि वह जेल से आने के आर्य नगर में किसी अनुयायी के घर पर रुकी थी।
विज्ञापन
7 of 9
हनीप्रीत इंसा
इसके बाद हनीप्रीत कहां गई, किसी को भी नहीं पता। राम रहीम दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल में लाया गया था। उसके साथ हेलिकॉप्टर में उसकी गोद ली बेटी हनीप्रीत भी थी। वह राम रहीम के जेल जाने तक उसके साथ रही थी। चर्चा हुई थी कि हनीप्रीत जेल के अंदर भी गई थी।
8 of 9
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
25 अगस्त की रात पीटीसी सुनारिया से हनीप्रीत को अपने घर लाने वाले डेराप्रेमी संजय चावला ने दावा किया है कि उसके घर से सिरसा डेरा से आए प्रदीप कुमार और नंद कुमार इनोवा गाड़ी में हनीप्रीत को अपने साथ ले गए थे। वह वीटा मिल्क प्लांट से आगे गोहाना बाईपास से वापस आ गया था। बकौल संजय वह डेराप्रेमियों में जिले का प्रमुख भी नहीं था।
ऐसे में सवाल उठता है कि सिरसा डेरे से उसे हनीप्रीत को रिसीव करने की जिम्मेदारी क्यों दी गई? इतना ही नहीं, संजय बता रहा है कि हनीप्रीत ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि जिस मकान में उसे भेजा जा रहा है, उसका मालिक संजय चावला को वह नहीं जानती। फिर हनीप्रीत का आर्य नगर में आना सवाल खड़े कर रहा है।