फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम के रूल्स, आखिरी स्टेज पर डिलीट हो जाता है सारा डाटा

Thu, 28 Sep 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
blue whale - फोटो : blue whale
16 वर्षीय करण की मौत के बाद पुलिस और स्कूलों की ओर से भी जारी एडवाइजरी जारी किए जाने लगे हैं। ऐसे गेम्स के सोर्स का पता नहीं चलना, सभी के लिए एक बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन

2 of 10
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि ब्लू व्हेल जैसे गेम्स आसानी से फ्री गेम्स की तरह डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया से शुरू होने वाले खतरनाक ब्लू व्हेल गेम की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है, जो पहले से डिप्रेशन में हैं या जिनमें आत्मविश्वास में कमी है। 
विज्ञापन

3 of 10
व्हेल
ब्लू व्हेल जैसे जैसे आगे बढ़ती है, जान का जोखिम भी टास्क के साथ बढ़ने लगता है। किलर गेम ब्लू व्हेल की शुरुआत सहज स्टेज से होती है। इसके शिकंजा में फंसने वाले को ऐसा महसूस होता है कि वह आखिर तक के सभी टास्क पूरा करने में सफल हो जाएगा।

4 of 10
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
इसी बीच कब और कैसे ब्लू व्हेल का आदि हो जाता है। ट्रोजन वाइरस चूंकि सभी सुबूत को खत्म कर देता है, ऐसे में ब्लू व्हेल समेत दूसरे ऑनलाइन गेम्स से निपटना सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन

5 of 10
blue whale
पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप के जरिये अपने बच्चों की फ्रैंड्स लिस्ट में शामिल होकर हालात पर नजर बनाए रखना बच्चों की जिंदगी बचाने में काफी सहायक हो सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Blue Whale Game - फोटो : File Photo
डाटा डिलीट होने से बचाएगा एयरोप्लेन मोड 
ब्लू व्हेल गेम के आखिरी स्टेज तक मोबाइल के सभी डेटा डिलीट हो जाते हैं। इस वजह से आरोपी का सुराग मिलना मुश्किल हो जाता है। एडवाइजरी के मुताबिक अगर मोबाइल डाटा को डिलीट होने से बचाना है तो एयरोप्लेन मोड कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एडवाइजरी स्कूलों के लिए  
- लैब्स में कंप्यूटर की शेयरिंग
- अभिभावकों को ऐसे गेम्स के प्रति जागरूक करना 
- अगर महसूस होता है कि बच्चा डिप्रेशन, अकेलेपन या किसी कार्य के प्रति रूचि कम हो रही है तो इसे गंभीरता से लें
- बच्चों के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म की बारीकी से जांच के बाद इसके सटीक वजहों को साफ किया जाना चाहिए

8 of 10
Blue Whale Challenge
अभिभावकों के लिए  
- सभी ऑनलाइन गेम्स की निगरानी 
- आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा दे

9 of 10
blue whale
अभिभावकों के लिए
- सोने, जागने, खाने पीने का असामान्य तरीका या चिड़चिड़ापन अगर एक दिन के लिए भी नजर आए तो तत्काल इसे गंभीरता से लें
- बच्चों से अधिक से अधिक बातचीत करें
- बावजूद इसके अगर कोई असामान्य बातें नजर आएं तो साइकैट्रिस्ट के पास जाने में गुरेज न करें
विज्ञापन

10 of 10
Panchkula Suicide
तीन सेेकेंड की कॉल से खुल सकता है मौत का राज! 
करण की मौत के बारे में परिजनों ने बताया कि तीन सेकेंड की एक कॉल आई थी, जो उसके मौत से पहले की थी। घटना के दिन शनिवार को करण के मम्मी-पापा सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल शुगर टेस्ट के लिए गए थे। लेकिन जांच का मौका नहीं मिलने की वजह से महज 20-25 मिनट में घर लौट आए। इसके बाद ही करण की आत्महत्या के बारे में उन्हें जानकारी मिली। तीन सेकेंड की कॉल के बारे में परिजनों का कहना है कि यह किसी चौधरी जी के नाम से आया था, यह नंबर हरियाणा के ही एक शहर का बताया जा रहा है। पुलिस इससे जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें