डब्ल्यूडब्ल्यूई के हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली को एक ऐसा ऑफर मिला है, जिसके लिए बड़े-बड़े फिल्मस्टार तरसते हैं। आखिर क्या है ये ऑफर? रिपोर्टः सौरभ खन्ना, जालंधर
Trending Videos
विज्ञापन
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
2 of 10
दरअसल, खली को हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से फिल्म करने के लिए ढेरों आफर आ रहे हैं। खली इससे पहले भी हॉलीवुड और बालीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
3 of 10
जालंधर के होशियारपुर रोड पर पड़ते कंगनीवाला गांव में खुद की रैसलिंग एकेडमी चलाने वाले दलीप सिंह राणा ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड से फिल्म के आफर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई आफर स्वीकार नहीं किया है।
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
4 of 10
खली ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहली ही हॉलीवुड से फिल्म करने का आफर आया है। फिल्म का टाइटल बैक होम के नाम से है। उन्हें विदेश से फिल्म की स्क्रिप्ट तक भेज दी गई है। खली ने कहा कि अगर कांट्रैक्ट में उनको अच्छी रकम मिलेगी तो वह इस फिल्म में काम जरूर करेंगे।
विज्ञापन
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
5 of 10
खली ने कहा कि उन्हें फिल्मों में काम करना अच्छा लगता है। ढेरों लोग उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं। वह सिर्फ खुद के प्रशंसकों के लिए ही फिल्मों में अभिनय करते हैं।
विज्ञापन
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
6 of 10
खली ने बताया कि वह इससे पहले भी हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। खली ने वर्ष 2005 में हॉलीवुड फिल्म द लॉन्गेस्ट यार्ड, गेट स्मार्ट, मैकग्रबर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
7 of 10
इसके अलावा खली बॉलीवुड फिल्म कुश्ती और रामा द सेवियर में भी अपनी चमक बिखेर चुके हैं। कुश्ती फिल्म में खली ने पहलवान का रोल ही अदा किया था।
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
8 of 10
खली ने कहा कि अभी उन्होंने बैक होम के टाईटल पर बन रही हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट को अभी नहीं पढ़ा है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माता से बातचीत करेंगे। अगली महीने अगस्त को खली यूएसए वापस जा रहे हैं। वहां कुछ समय बिताने के बाद जालंधर आएंगे।
खली को एक ऐसा ऑफर, जिसके लिए हर फिल्मस्टार तरसे
9 of 10
खली ने कहा कि यूएसए में उनकी पत्नी और डेढ़ साल का बच्चा रहता है। वह परिवार से मिलने और कारोबार को देखने जा रहे हैं। खली ने कहा कि उनका शराब का कारोबार है, जो उनका भाई संभालता है।
दलीप सिंह राणा ने कहा कि वह पॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर सकते हैं। उन्हें पंजाबी बोलना आता है, लेकिन अभी तक पॉलीवुड से फिल्म करने के लिए कोई ऑफर नहीं आया है। अगर फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करना पंसद करेंगे।