जम्मू में आतंकी बुरहान के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वहां फैली हिंसा के बीच से 7 परिवार सकुशल लौट आए हैं। हिंसा के निशां उनके साथ हैं। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 4
अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटा हिसार का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के इन परिवारों में 20 सदस्य शामिल हैं। उनके सकुशल लौटने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। कुंजलाल गार्डन निवासी संजय गाबा ने बताया कि वे मंगलवार शाम तीन गाड़ियों में अमरनाथ यात्रा के लिए गए थे। वे शुक्रवार को दर्शन करके श्रीनगर के अनंतनाग पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 4
अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटा हिसार का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
गाबा के मुताबिक हिंसा कर रहे उपद्रवियों ने उनकी दो गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। दो कार क्षतिग्रस्त कर दी गईं। वे फिर ढाई घंटे में जैसे-तैसे 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सेना के एक कैंप तक पहुंचे। रास्ते में कोई सैनिक नहीं मिला और उपद्रवियों का तांडव था।
अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटा हिसार का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कैंप में सैनिकों ने रात दो बजे घोषणा करते हुए कहा कि उपद्रवी कभी भी यहां पहुंच सकते हैं। फिर फंसे लोगों को वहां से रवाना कर दिया गया। सफर में कई ऐसे दौर आए, जब उन्हें जान आफत में फंसी नजर आई। वे किसी तरह यहां पहुंच पाए। लौटे परिवारों से मिलने के लिए मोहल्ले के लोग उमड़ रहे हैं।