फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

Tue, 22 Dec 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
1 of 7
भिवानी जिले के गांव मीरान में महिला सवारियों से भरे ऑटो व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। देखिए, मामला।

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

2 of 7
बताया गया है कि गांव हरिकोट व हिसार शहर से मजदूरी के लिए 14 महिलाएं भेरा गांव में स्ट्रॉबेरी के खेत में मजदूरी के लिए गई थीं। वे हर रोज यहां से आती जाती थीं। ढाया गांव का ऑटो चालक उन्हें ले जाने व लाने का काम करता था। वे ऑटो से हिसार की तरफ आ रही थीं।

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

3 of 7
मीरान गांव के बिजली घर के पास हिसार की तरफ से आ रहे कैंटर के साथ ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो में पांच महिलाएं हरिकोट गांव की तथा हिसार शहर की 9 महिलाएं व ऑटो चालक सहित सभी घायल हो गए।

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

4 of 7
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो इनमें से पांच की मौत हो गई। मृतकों में हरिकोट गांव निवासी 45 वर्षीय महिला राजबाला व चंद्रो, हिसार सैनियान मोहल्ला निवासी शांति देवी, राजीव नगर निवासी नाथो देवी और हिसार की सन्नो की मौत हो गई।

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

5 of 7
घायलों में हरिकोट निवासी रामपति, बाला व भंतो देवी, हिसार निवासी ममता शीला व अन्य है। अन्य के नाम देर रात तक नहीं पता चल सके। मीरान गांव के पास देर शाम जब हादसा हुआ तो पूरा गांव मदद के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

6 of 7
प्रत्यक्षदर्शी पूर्व जिला पार्षद सदस्य पारस सिहाग, तनेश कुमार, सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि वे घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में ले गए। सीएचसी में घायलों को उपचार तक नहीं मिला। न उनके पास पट्टी थी न ही कोई स्टाफ।
विज्ञापन

हिसार में ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिलाओं की मौत

7 of 7
आरोप यह भी है कि सीएचसी में कोई एंबुलेंस तक भी नहीं थी। गांव के गणमान्य लोगों ने अपनी निजी चार गाड़ियों में घायलों को डाला और उन्हें हिसार व सिवानी के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
Next
AU ऐप में पढ़ें