पंजाब में पिछले 15 दिन में दूसरे हिंदू नेता की हत्या कर दी गई है। विपन शर्मा को 15 गोलियां मारी गई हैं, CCTV तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Punjab Murder
हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की सोमवार दोपहर करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो सिख नौजवानों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
विपन शर्मा की हत्या के बाद शहर के हिंदू संगठनों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर कातिल 24 घंटे के भीतर नहीं पकड़े गए तो हिंदू संगठनों के तरफ से सड़कें सील कर दी जाएगी। ट्रेनें रोक दी जाएंगी और नेशनल हाईवे जाम कर दिया जाएगा।
4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
ऑल इंडिया हिंदू शिव सेना के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर सूरी ने कहा कि विपन शर्मा की हत्या के पीछे बड़ी साजिश है। हत्यारों ने रेकी कर रखी थी। हत्यारे केवल समाज को भड़काने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। लुधियाना के बाद अमृतसर में हिंदू संगठन से जुड़े विपन शर्मा की हत्या से यह बात साफ हो गई है कि कुछ गैंगस्टर या आतंकी हिंदू-सिख के बीच तनाव भड़काने के लिए ऐसी साजिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Punjab Murder
हिंदू समाज दम रखती है लेकिन हम कानून व्यवस्था को मानते हैं। अगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो अमृतसर से पूरे देश का संपर्क तोड़ दिया जाएगा, ट्रेने रोक दी जाएंगी और बसों को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
सियासत करवा रही है हत्याएं
सूरी ने कहा कि सियासत यह सब करवा रही है। पंजाब में सत्ता से विमुख हुई सियासी पार्टियां केवल सियासत चमकाने के लिए ऐसा घिनौना काम करवा रही हैं। पाकिस्तान के इशारे पर हिंदू धर्म से जुड़े नेताओं की हत्याएं की जा रही हैं। इसमें गैंगस्टर और आतंकियों का हाथ हो सकता है। पंजाब की अखंडता को तोड़ने और हिंदू सिख में तकरार डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
24 घंटे में हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने दावा किया है कि फुटेज के आधार पर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जिलों की पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। लुधियाना में हिंदू नेता की हत्या के बाद अमृतसर में हुए इस कांड के पीछे गैंगस्टर या आतंकी हैं, इसकी पुष्टि जल्द हो जाएगी, हत्यारों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।