फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक उसकी सांस नहीं थमी, मारते रहे गोलियां, CCTV में कैद कातिल देखिए

Wed, 01 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
जब तक उसकी सांस नहीं थम गई, वे गोलियां दागते रहे। दिनदिहाड़े बीच सड़क हुए इस कत्ल का खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया, साथ में कातिल भी।
विज्ञापन

2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
पंजाब के अमृतार में सोमवार दोपहर करीब चार बजे हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या कर दी गई। विपन को करीब 15 गोलियां मारी गईं। वारदात तब अंजाम दी गई, विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। दो सिख नौजवानों ने उन पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन

3 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव बताते हैं कि सीसीटीवी में चार आरोपी दिख रहे हैं। चारों युवक बाइक पर आते हैं। दो युवक गली के अंदर चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक बाइक स्टार्ट रखते हैं। विपन को देखते ही दोनों युवक गोलियां बरसाते हैं। वहीं विपन का साथी युवक भाग जाता है। विपन नीचे गिर जाते हैं और दोनों हमलावर उन पर नजदीक से गोलियां दागते हैं।

4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
एक हत्यारे के चेहरे से हटा कपड़ा
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विपन के दम तोड़ते ही दोनों युवक पिस्टल लहराते हुए बाइक पर बैठकर चले जाते हैं। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, लेकिन हमले के दौरान एक युवक के चेहरे से कपड़ा हट गया था। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
कितनी गोलियां लगीं, पोस्टमार्टम में चलेगा पता
विपन शर्मा पर 15 से अधिक गोलियां दागी गईं, लेकिन उन्हें कितनी गोलियां लगी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि इस वारदात के पीछे किसी गैंगस्टर या आतंकियों का हाथ है, इस बारे में जांच चल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
Gopal SweetsHindu leader shot dead in Amritsar
विपन के भाई चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई
परिजनों के अनुसार विपन शर्मा (45) सरल स्वभाव के थे। परिवार में उनकी पत्नी रजनी (42), बेटा जन्नत (23) और बेटी अलीशा (22) हैं। विपन के पिता बलदेव शर्मा पुलिस से रिटायर हैं। चार भाइयों में विपन शर्मा दूसरे नंबर पर थे। उनका एक भाई विजय शर्मा चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
केबल का काम करते थे विपन शर्मा
विपन शर्मा का केबल का काम था। वे पिछले कई साल से हिंदुओं की आवाज बनकर सामने आ रहे थे। वे कट्टर हिंदूवादी माने जाते थे। सोशल मीडिया पर वे काफी मुखर थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने बटाला रोड पर जागरण करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें