हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या सोच समझकर प्लानिंग के तहत की गई। इससे जुड़े कई चौंकाने वाले सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
अकांक्ष
- फोटो : अमर उजाला
अकांक्ष की हत्या का आरोपी फरीद वारदात से दो घंटे पहले कहीं बूम बॉक्स में रेकी करने तो आया था। सेक्टर 9 स्थित बूम बाक्स कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज में फरीद वहां से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान अकांक्ष भी कैफे में दाखिल होता है और दोनों रुककर हाथ भी मिलाते हैं। जिसके बाद अकांक्ष, अदम्य, शेरा, फरीद, बलराज, राजन व अन्य सभी सेक्टर 9 में दीप सिद्धू के घर पार्टी के लिए इकट्ठे होते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यूटी पुलिस कैफे वालों से वीरवार रात की फुटेज हासिल कर चुकी है और जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। जैसा की दो घंटे पहले ही कैफे में पहले फरीद दोस्तों के साथ आता है और उसकेबाद दीप सिद्धू के घर सभी को शेरा, अकांक्ष व अन्य को फोन आता है कि उसके घर पहुंचें।
4 of 11
akansh
ये घटनाक्रम इस आशंका को बल देते हैं कि कहीं आरोपियों ने बदला लेने के लिए ही तो दीप सिद्धू के घर नहीं वहां बुलवाया था। अगर शेरा को पता होता कि फरीद भी वहां आ रहा है तो वह वहां कभी न जाता। जबकि दीप सिद्धु कहना है कि उसको पता नहीं था कि शेरा व फरीद में पहले से तनातनी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि वारदात वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
अकांक्ष मर्डर केस का आरोपी फरीद सिंह
सीसीटीवी फुटेज में फरीद अपने अन्य दोस्तों के साथ बूम बाक्स कैफे में रात को 2.45 बजे तक था। उनको पता था कि शेरा इस कैफे में आता है। पुलिस ने शनिवार को अकांक्ष के दो दोस्तों राजन और करन के जिला अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। जानकारी के अनुसार कोर्ट में दिए बयानों में करन व राजन ने फरीद द्वारा उन पर हमला करने के आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
6 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने कोर्ट में कहा कि सुबह पांच बजे वो दोबारा फरीद व शेरा के बीच में झगड़ा न हो जाए इसलिए उसको वहां से लेने गए थे। जैसे ही अकांक्ष कार से उतरा बलराज ने बीएमडब्ल्यू उस पर चढ़ा दी। साथ में फरीद बैठा हुआ था। उसके बाद फरीद ने कहा कि अकांक्ष अभी मरा नहीं है उस पर दोबारा गाड़ी चढ़ाओ। दोनों ने कहा कि वारदात के बाद वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए। जिस कार में वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए थे उस पर खून के निशान भी हैं।
विज्ञापन
7 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वह गाड़ी जब्त कर रखी है। जबकि वीरवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरीद ने कहा था कि अकांक्ष व उसके साथियों ने उस पर बेसबाल से हमला करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्होंने गाड़ी भगाई और अकांक्ष को कार से टक्कर लग गई थी। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ एक मोबाइल वीडियो क्लिप हाथ लगी है। जिसमें फरीद और उसके चार पांच साथी शेरा को नंगा कर पीट रहे हैं।
8 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनाली में छह माह पहले शेरा व फरीद के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उसके बाद शेरा का मोबाइल चार्जर व हेड फोन फरीद की गाड़ी में रह गया था। मनाली की घटना के चार माह बाद फरीद ने शेरा को सोहाना में अपने फार्म हाउस पर बुलाया। वहां उसके साथ बाउंसर व उसके दोस्तों ने शेरा के कपड़े उतार कर पिटाई की थी और उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। उस वीडियो को उन्होंने अपने दोस्तों के ग्रुप में भी सर्कुलेट किया था।
9 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शेरा व फरीद की पिछले छह महीने में दो बार झगड़ा हो चुका था। पुलिस टीम खन्ना में पिछले पांच दिनों से बलराज के एक जानकार के घर डेरा डालकर बैठी हुई है। वह उस पर पूरा दबाव बना रही है कि जल्द जल्द से बलराज को पुलिस केसामने पेश करवाए। हालांकि उस व्यक्ति का कहना है कि वारदात के बाद बलराज की सिर्फ एक काल उसके पास आई है। उसको नहीं मालूम कि बलराज कहां है।
10 of 11
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बलराज पर शिकंजा कसा जा चुका है और वह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार जल्द बरामद कर ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि उनकी टीमों ने फरीद से पूछताछ में बलराज के ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसके रिश्तेदारों पर भी पैनी नजर रखे है। पुलिस की टीमें इस समय खन्ना, सोहाना, लांडरां लुधियाना, गुड़गांव में छापेमारी कर रही है।
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीमें फरीद को साथ लेकर पंजाब व अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपी के बेहद करीब है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल