फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के पोते ने कुचला CM वीरभद्र का भतीजा, होश उड़ाने को काफी हैं ये सभी सच

Mon, 13 Feb 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
एक मंत्री के पोते ने कार से कुचलकर मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह के भतीजे की हत्या कर दी। मामले में अब कई सच खुलकर सामने आए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के आरोपियों के विदेश भागने के डर से पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट को आरोपियों के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनको बाहर भागने के बारे में अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को अकांक्ष सेन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया और शनिवार को ही उसके पैतृक गांव कुठाड़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 10
akansh
वहीं, पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आई तो सभी हैरार रह गए। दरअसल, अकांक्ष की मौत का कारण सिर और छाती पर गंभीर चोट लगना बताया गया है। उसके सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। गाड़ी चढ़ाने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते यूटी पुलिस ने शनिवार को चार डाक्टरों का पैनल बना कर शव का पोस्टमोर्टम पीजीआई में करवाया।

4 of 10
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हादसे के तीन दिन बाद भी दोनों आरोपियों हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद और बलराज सिंह रंधावा का सुराग नहीं लगा पाई है। शनिवार को डीआईजी आलोक कुमार और एसएसपी ईश सिंगल ने घटना स्थल का मुआयना किया। दौरा करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल की अगुवाई में एसआईटी बना दी है। 5 टीमें बना कर पंजाब, हरियाणा व अन्य जगहों पर छापेमारी के लिए भेज रखी है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

5 of 10
Akansh
दूसरी ओर, शनिवार को कुठाड़ रियासत के चिराग अकांक्ष को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। दोपहर करीब तीन बजे अकांश का शव पैतृक गांव कुठाड़ पहुंचा। जैसे ही शव कुठाड़ पैलेस में रखा गया, चीख पुकार मच गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शाम करीब साढ़े पांच बजे अकांश के शव को उसके जीजा ने मुखाग्नि दी। अकांक्ष सेन की मौत के बाद सेक्टर 9 में उनके कैफे बूम बॉक्स को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
Akansh
गौरतलब है कि वीरवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में अकांक्ष को दो युवकों बलराज और हरमहताभ उर्फ फरीद सिंह (पूर्व मंत्री का पड़पोता) ने बीएमडब्ल्यू से कुचल डाला था। गंभीर रूप से घायल अकांक्ष ने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। जांच करने पर पता चला कि वारदात झगड़े के चलते पनपी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। आरोपी युवकों ने यह कहते हुए अकांक्ष पर कार चढाई कि तू शेरा का बड़ा बॉडीगार्ड बना फिरता है।
विज्ञापन

7 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि फरीद सिंह और बलराज सिंह रंधावा भी पार्टी में थे। अकांक्ष के साथ अपने दोस्त शेरा के साथ आया था। पार्टी के दौरान फरीद और बलरात की शेरा के साथ किसी बात पर बहस हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई थी। उस समय तो बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया गया। इसके बाद अकांक्ष सेन और उसका भाई अदम्य सिंह राठौड़ वहां से सेक्टर-18 चले गए।

8 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे अकांक्ष ने एक दोस्त करन को सेक्टर-18 बुलाया और वे सभी सेक्टर-9 दोबारा यह देखने पहुंच गए कि उसके बाद कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। उनको वहां देखते ही बलराज सिंह गुस्से में आ गया। इसी गुस्से के चलते उनमें फिर बोलचाल हुई और बलराज ने अकांक्ष को कहा कि तू ज्यादा शेरा का बॉडीगार्ड बना फिरता है। ये कहते हुए वह बीएमडब्ल्यू कार में बैठा, उसके साथ फरीद बैठा हुआ था।

 

9 of 10
Akansh
बलराज इतना गुस्से में था कि उसने तेज गति से बीएमडब्ल्यू कार अकांक्ष पर चढ़ा दी। एक बार टक्कर लगने से अकांक्ष गिर गया। फिर बलराज ने कार दोबारा उसके सिर पर चढ़ाई और फरार हो गया। उसके साथ फरीद सिंह भी था। उसके बाद अदम्य अकांक्ष को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले गया। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अकांक्ष ने दम तोड़ दिया। उसके बाद सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आरोपियों पर अब धारा 302 जोड़ दी।
विज्ञापन

10 of 10
Akansh
आकांक्ष के छोटे भाई की पांच साल पहले सड़क हादसे में सोलन में मौत हो गई थी। अब परिवार में माता पिता और एक बहन रह गए हैं। मौत के बाद से आकांक्ष की मां रोती रही जबकि पिता गुमसुम होकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों घर में आकांक्ष की शादी के लिए प्लानिंग चल रही थी और घरवाले लड़की भी देख रहे थे। अकांक्ष ने करीब एक महीने पहले ही पार्टनरशिप में सेक्टर-9 में बूम बॉक्स कैफे खोला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें