फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

Thu, 14 Jan 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल फेम कॉमेडियन और एक्टर कीकू उर्फ पलक हाईवोल्डेज ड्रामे के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल उतारने के मामले में गिरफ्तार किए गए फिर देर शाम को रिहा। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

2 of 8
दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल उतारकर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने कॉमेडियन कीकू शारदा को बुधवार को गिरफ्तार कर कैथल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लेकिन शाम होते-होते सोशल साइटों पर मामला गरमाने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। गिरफ्तारी के 6 घंटे बाद ही पुलिस ने कीकू को क्लीनचिट देकर न्यायालय से रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

3 of 8
इसके बाद कोर्ट ने शाम सात बजे एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर पलक उर्फ कीकू को रिहा कर दिया। इस बीच खबर है कि कैथल पुलिस कीकू को फेतहाबाद पुलिस को सौंपने के लिए गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद फतेहाबाद पुलिस भी कीकू को छोड़ देगी। फतेहाबाद में भी कीकू पर इसी मामले में केस दर्ज है। मालूम हो कि 27 दिसंबर को जी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम उम्मीद ए जश्न में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में डेरा समर्थक दलशेर की शिकायत पर 1 जनवरी को कीकू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

4 of 8
इस मामले में पुलिस बुधवार सुबह ही कीकू को मुंबई से लेकर कैथल पहुंची थी। सुबह पुलिस थाने में पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद सीजेएम नंदिता कौशिक की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने न्यायालय में आवेदन किया कि इस पूरे घटनाक्रम में जांच कर ली गई है, जिसमें कीकू की कोई भूमिका नहीं मिली। इसीलिए उन्हें रिहा किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कीकू को लेकर अज्ञात स्थान की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

5 of 8
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीटीवी सहित कलाकार कीकू शारदा, गौरव गेरा, अगर अली, राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी, शाना खान, एक्टर्स एवं प्रोड्यूसर सहित नौ कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

6 of 8
पलक उर्फ कीकू बोले, मेरा काम लोगों को हंसाने का है। मेरे किसी अभिनय से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं सभी गुरुओं, धर्मों सहित देवी-देवताओं का आदर करता हूं। इसमें मेरा ज्यादा रोल नहीं है। मुझे दो दिन तक इस प्रोग्राम की स्क्रिप्ट पर रिहर्सल करवाई गई। जो ड्रेस दी गई थी, उसके बारे में मुझे पहले कुछ भी पता नहीं था। जी टीवी चैनल ने कार्यक्रम संचालन से पहले चेक करना चाहिए था। मुझे तो प्रोड्यूसर ने जो लिखकर दिया था, मैंने वही पढ़ा है। फिर भी यदि मेरी ओर से कुछ गलती हुई है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

7 of 8
एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि  पुलिस ने मुंबई से कीकू को हिरासत में लिया था। इसके बाद 24 घंटे में न्यायालय में पेश करना होता है। इसलिए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में जांच की। जिसमें ठोस सुबूत मिले कि कीकू का इस मामले में कुसूर नहीं है इसलिए उनकी रिहाई के लिए न्यायालय में अपील की गई। न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया।

विज्ञापन

राम रहीम की नकल पर पलक गिरफ्तार फिर रिहा, पूरा घटनाक्रम

8 of 8
कॉमेडी नाइट के कप‌िल शर्मा ने ट्वीट किया कि मेरा संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ‘इंसां’ से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने आएं और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बांटने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में एक इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।
गुरमीत राम रहीम ने ट्वीट किया जिसमें लिखा है, मैं ऑनलाइन गुरुकुल की शुटिंग में व्यस्त था। उसी समय पता चला की कीकू के कारण मेरे अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली है तो अब मेरी तरफ से कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें