फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज ड्रामा, माइक छीना, मंच से नीचे कूदे नेता

Tue, 06 Sep 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के एक बड़े कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी के बड़े नेता आपस में भिड़ गए। प्रदेश अध्यक्ष के सामने माइक छीना गया, मंच से नीचे कूदने लगे नेता।
विज्ञापन

2 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
दलितों को एकजुट करने की कांग्रेस की कोशिशों को जोरदार झटका लगा है। पार्टी के दलित संपर्क कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सारी लीडरशिप के सामने हंसराज हंस ने जम कर हंगामा किया। करीब बीस मिनट तक कार्यक्रम ठप रहा और पूरी लीडरशिप मूक दर्शक बनी रही।
विज्ञापन

3 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने नयागांव के एआर फार्म में दलित संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया था। सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने दलितों को पूरा सम्मान दिया है। शमशेर सिंह दूलो को पहले प्रधान बनाया था, अब राज्यसभा मेंबर बनाया। दूलो का नाम आते ही हंस आपा खो बैठे। 

4 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
हंस ने चन्नी से माइक छीन लिया और कहा कि यह झूठ है। वाल्मीकि बिरादरी से होने के नाते जब उन्हें राज्यसभा का टिकट मिल रहा था तो दलित नेताओं ने विरोध किया। चन्नी ने हाथ पकड़ कर हंस को चुप कराने की कोशिश की। 
विज्ञापन

5 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच हंस मंच से नीचे कूद गए। इतनी देर में उनके समर्थक भी वहां इकट्ठे हो गए। जिन्होंने वाल्मीकि समाज और हंस के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। चन्नी बार-बार शांत करने की कोशिश करते रहे, पर किसी ने नहीं सुना। 
विज्ञापन

6 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन के ओएसडी मेजर अमरदीप ने हंस को पकड़ने की कोशिश की। कुछ विधायकों ने भी उन्हें समझाया, तब जाकर वह शांत हुए और दोबारा मंच पर आए। इस दौरान बीस मिनट कार्यक्रम ठप रहा और सारी कांग्रेस लीडरशिप चुपचाप यह देखती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hansraj hans Hungama - फोटो : अमर उजाला
बाद में कैप्टन ने कहा कि यह बहुत छोटा मामला है। परिवार में ऐसी बातें होती रहती हैं। वहीं, हंस ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच के खिलाफ है। अगर कोई उनकेसमुदाय को दबाने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें