शराब के नशे में टल्ली एएसआई इधर उधर गिरता पड़ता जा रहा था। लोगों ने देखा तो वे उसके साथ सेल्फी क्लिक करने लगे। देखिए हाईवोल्टेज ड्रामा।
विज्ञापन
2 of 5
टल्ली ASI ने बीच सड़क किया हाईवोल्टेज ड्रामा
घटना पंजाब के जगरांव की है। आरओबी के नीचे पीएपी में तैनात एएसआई बलवीर सिंह ने जमकर शराब पी और कुछ समय बाद वहीं पर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
3 of 5
टल्ली ASI ने बीच सड़क किया हाईवोल्टेज ड्रामा
यह देखकर आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोग एएसआई के साथ सेल्फी क्लिक करने लगे। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, मामला अफसरों तक पहुंच गया।
4 of 5
टल्ली ASI ने बीच सड़क किया हाईवोल्टेज ड्रामा
लोगों ने भी इसकी खबर सिटी डीएसपी रछपाल सिंह और एसपीडी अनिल कुमार को सूचना दे दी। अफसर आए और उसे अस्पताल में भिजवाया। जहां उसकी काउंसलिंग भी की गई।
इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि वह एएसआई कुछ परेशानी में था। इसके चलते उसने दिन में शराब पी और लड़खड़ा गया। उसका इलाज करवा कर पीएपी के हवाले कर दिया गया है।