60 के दशक की रेल की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे, वो भी मात्र साढ़े 13 हजार के स्पेशल पैकेट में। डिटेल में पढ़िए ऑफर? रिपोर्टः दीपेंद्र प्रताप सिंह, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
2 of 8
बात हो रही है देश के ऐतिहासिक भाप के सबसे भारी और चालू इंजनों में से एक 'अकबर' की, जो 10 अक्तूबर से दौड़ने जा रहा है। यह अप्रैल 2016 तक दौड़ता रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
3 of 8
अब तक इस स्टीम एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिल्ली कैंट और अलवर था। अब यह रेवाड़ी जंक्शन पर भी रुकेगी और लोग यहां से भी टिकट लेकर दिल्ली कैंट या अलवर जा सकेंगे।
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
4 of 8
इसके अलावा स्टीम एक्सप्रेस में दो दिन के सफर का स्पेशल पैकेज भी दिया जा रहा है। इसके लिए महज साढ़े 13 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
5 of 8
ट्रेन में कुल 2 बोगी होंगी। एक बोगी में 60 यात्री ऐतिहासिक सफर का आनंद लेंगे। इसमें लोग दिल्ली कैंट से अलवर पहुंचने के बाद सरिस्का अभ्यारण्य भी घूम सकेंगे। डाइट और नाश्ते का भी प्रबंध रेलवे की ओर से ही होगा।
विज्ञापन
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
6 of 8
स्टीम एक्सप्रेस अकबर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को चलाया जाएगा। 10 अक्तूबर को यह दिल्ली कैंट से सुबह 09:50 पर रवाना होगा और दोपहर 12 बजे रेवाड़ी पहुंचेगा। यहां इस स्पेशल ट्रेन का आधे घंटे तक ठहराव होगा।
विज्ञापन
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
7 of 8
रेवाड़ी से साढ़े 12 बजे यह ट्रेन रवाना होगी और दोपहर 3 बजे अलवर पहुंचेगी। अगले दिन रविवार को ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होगी। ट्रेन 3 बजे रेवाड़ी जंक्शन और शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
रेलवे का स्पेशल ऑफर, मात्र साढ़े 13 हजार में 'अकबर' की सवारी
8 of 8
उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्याम बिहारी बताते हैं कि 10 अक्तूबर से स्टीम एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। दिल्ली कैंट और अलवर के अलावा इस बार ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर भी रुकेगी। जिससे एतिहासिक ट्रेन का लुत्फ इस बार रेवाड़ी से भी उठाया जा सकेगा।