फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, कहीं गिरे पेड़, तो कहीं दीवार गिरने से गई जान

Sun, 23 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Thunderstorm in punjab
आंधी-तूफान ने ऐसा कहर मचाया कि देखते ही देखते शहर की तस्वीर बदल गई, कहीं पेड़ गिरे दिख तो कहीं घरों की दीवार गिर पड़ी।
 
विज्ञापन

2 of 6
Thunderstorm in punjab
तेज आंधी के कारण शहर के मिशन रोड पर एक पेड़ गिर जाने से रास्ता बंद हो गया। यह रास्ता कई स्कूलों की ओर जाता ह। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। पठानकोट के रेलवे रोड पर कई दुकानों के बोर्ड आदि भी टूट गए और सर्कुलर रोड स्थित गोपालधाम गोशाला में कई शेड आंधी के कारण टूट गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
Thunderstorm in punjab
132 केवी सबस्टेशन के जेई राम ने बताया कि ओल्ड मिशन रोड पर डीएवी स्कूल के पास, मनवाल, मिशन रोड, सेंट थॉमस स्कूल के पास, सुजानपुर  में मेन लाईनों पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गए थे। इससे 13 में से 6 फीडर आपस में टकरा गए और बिजली गुल हो गई। इसके अलावा 132 केवी स्टेशन में भी थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। 

4 of 6
Thunderstorm in punjab
लुधियाना के गांव मुंडियां में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के कारण छत पर बनी चारदीवारी का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे पड़ोस की छत पर सो रहे परिवार के पांच सदस्य जख्मी हो गए। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Thunderstorm in punjab
तेज आंधी के चलते शुक्रवार की रात को शहर के ज्यादातर हिस्सों से लाइट गुल हो गई और शनिवार को दोपहर तक नहीं आई। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कई जगह पेड़ों के तने तार पर गिर गए। नवांशहर व राहों में कई घंटों तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली के गुल होने से शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Thunderstorm in punjab
दो दिन 43 डिग्री तक झुलसाने वाली गर्मी के बाद शनिवार को पारा एकदम से लुढ़क गया। शुक्रवार रात से बदले मौसम के मिजाज के बाद शनिवार को पूरा दिन तेज हवाएं चलती रहीं। रुक-रुक बारिश के साथ-साथ पूरा दिन काले बादल छाए रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें