फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में बरसा एक महीने का पानी, लोग बोले- पहले कभी इतनी बारिश नहीं देखी

Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Karnal Rain
दो घंटे की बारिश में पूरे महीने का पानी बरस गया। लोग बोलने लगे कि आज से पहले इतनी बारिश नहीं देखी। तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Karnal Rain
बुधवार सुबह करनाल में हुई मुसलाधार बारिश में सारे पुराने रिकार्ड टूट गए। सुबह 4 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से कुछ देर में ही पूरा शहर लबालब हो गया। दो घंटे के अंदर ही बदरा पूरे महीने का पानी बरस गए। करनाल में बुधवार को रिकार्ड 149.6 एमएम बारिश हुई, जो इससे पहले एक दिन में कभी नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
Karnal Rain
अभी तक एक दिन में सबसे अधिक बारिश का जो रिकार्ड था, वह 6 सितंबर 2014 का है। इस दिन 136 एमएम बारिश हुई थी। वहीं अगर जून महीने की बात करें तो इससे पहले 5 जून 1954 में एक दिन में 68.6 एमएम बारिश हुई थी। रात भर हुई भारी उमस के बाद सुबह 4 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। 

4 of 7
Karnal Rain
बारिश इतनी तेज थी कि लगा जैसे बादल फट गया हो। दो घंटे के बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया। लोगों के घरों तक में पानी घुस गए। वहीं तीन महीने पहले शुरू हुआ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पांचवे तल पर भी लबालब पानी भर गया, जिससे ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों व डॉक्टरों को भारी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
Karnal Rain
सुबह 6 बजे बारिश मंद पड़ गई, लेकिन दिनभर काले घने बादल छाए रहे और शाम तक रूक-रूक के बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार प्री मनसून की यह बारिश अनुमान से कहीं बेहतर बारिश रही। इससे पहले कभी भी करनाल में इतनी जोरदार बारिश नहीं हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
Karnal Rain
सीएसएसआरआई के मौसम वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र बुंदेला ने बताया कि मानसून नजदीक आ रहा है, यह मध्यप्रदेश और राजस्थान से होते हुए एक जुलाई तक हरियाणा में दस्तक दे देगा। हालांकि इससे पहले प्री-मानसून बारिश से सराबोर करता रहेगा। विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में फिर से जोरदार बारिश का अनुमान है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karnal Rain
बुधवार को हुई मुसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं इस बारिश ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी। आसमान में छाए बादल एक दिन में ही पूरे महीनें की बारिश कर दिए।करनाल में जितनी बारिश बुधवार को हुई उतनी बारिश पूरे महीने नहीं होती। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में जून महीने में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2011 में हुई थी। इस वर्ष पूरे माह 156.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बाकि के सालों में जून माह में हुई बारिश बुधवार को हुई बारिश से कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें